बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
26 September Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

26 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

26 September 2020

Play
2:7
audio 1.पीएम मोदी आज शाम 6.30 बजे यूएनजीए को करेंगे संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6.30 बजे को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी महासभा को संबोधित करने वाले पहले वक्ता होंगे 2.यूक्रेन में बड़ा हादसा, विमान दुर्घटना में 22 लोगों की मौत यूक्रेन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। रायटर्स के मुताबिक, 28 लोगों को लेकर जा रहा यूक्रेन वायुसेना का एक विमान शुक्रवार शाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयानक था कि 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3.यूएन में भारत ने इमरान खान को लगाई लताड़ पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के 75 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे पर बोलने के कुछ घंटों बाद भारत ने उनकी बातों का करारा जवाब दिया। 4.वकीलों की फीस के लिए अनिल अंबानी ने बेचे गहने कभी देश के टॉप उद्योगपतियों में शुमार रहे अनिल अंबानी की आर्थिक हैसियत ऐसी हो गई है कि अपने वकीलों की फी भरने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़ रहे हैं। कर्ज के बोझ तले दबे उद्योगपति अनिल अंबानी ने खुद यूके की एक अदालत को यह बात बताई। 5.पुलिस का दावा, हिंसा और प्रदर्शनों में थी आईएसआई की भूमिका दिल्ली दंगों व सीएए व एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शनों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका सामने आई है। 6.मध्यप्रदेश: वैन के साथ हुई ट्रक की भिड़ंत, पांच मजदूरों की मौत मध्यप्रदेश के उज्जैन के पास शनिवार तड़के एक वैन और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गए हैं।  7.26 सितंबर  से ‘जीमेक्स’ अभ्यास में जुटेंगी भारत और जापानी नौसेना 26 सितंबर से  भारतीय नौसेना उत्तरी अरब सागर में जापानी नौसेना के साथ तीन दिन के संयुक्त अभ्यास ‘जीमेक्स’ की शुरुआत करेगी।  8.दीपिका ने कबूली ड्रग्स चैट की बात एनसीबी के सामने दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट को कबूल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि इस चैट से अपने सर्किल में डूब मंगाया जाता था। डूब यानी भरी हुई सिगरेट जिसे वो लोग पीते हैं।  9.महाराष्ट्र: केईएम अस्पताल में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का मानव परीक्षण  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के केईएम अस्पताल में ऑक्सफोर्ड की ओर से बनाई जा रही वैक्सीन कोविशील्ड का मानव परीक्षण किया जाएगा। ये परीक्षण तीन लोगों पर शनिवार को किया जाएगा। 10.दिल्ली में छह साल में पहली बार डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के सबसे कम मामले सफदरजंग अस्पताल के डॉ. महेश का कहना है कि छह साल में पहली बार दिल्ली में मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के सबसे कम मामले दिखाई दे रहे हैं।  

26 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed