बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
09 December Audio Bulletin:  K. Chandrasekhar Rao will join the Bhoomi Poojan of the new Parliament House
आज की बड़ी खबरें

09 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

9 December 2020

Play
2:35
09 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.सरकार ने भेजा कृषि कानून में संशोधन का लिखित प्रस्ताव गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार ने किसानों को कृषि कानून में संशोधन का लिखित प्रस्ताव भेजा है। जिसको लेकर सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने बैठक बुलाई है 2.कोलकाता पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव  के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है. इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनों के पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं 3.योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान उत्तर प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पीएम मोदी का कृषि विधेयक पर रुख बहुत साफ है। किसान बिल को सरकार वापस नहीं लेगी। ये सब कांग्रेस की राजनीति है, किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। 4.दुनिया की ताकतवर 100 महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. फोर्ब्स ने सीतारमण को दुनिया की सर्वाधिक 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल है.इस सूची में निर्मला सीतारमण के अलावा बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा भी हैं. 5.तसलीमा नसरीन का आरोप, बांग्लादेश के धर्मस्थलों में रोजाना हो रहे बलात्कार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली बंगाली रायटर्स तसलीमा नसरीन ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. इस बार  उन्होंने कहा कि बंग्लादेश की मस्जिदों और मदरसों में इमाम व मदरसों के टीचर बच्चों के साथ रेप करते हैं 6.जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के टिकन इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए और  इस दौरान स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। 7.कोविड वैक्सीन सेंटर का दौरा करने हैदराबाद पहुंचे 64 राजदूत-वरिष्ठ राजनयिक कोरोना वैक्सीन  पर भारत में क्या तैयारियां चल रही हैं आज दुनियाभर के राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक इसका जायजा लेंगे।दुनिया भर के 64 राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक दिल्ली से हैदाराबाद पहुंचे हैं. यह टीम हैदराबाद में भारत-बायोटेक और बायोलॉजिकल-ई लिमिटिड कंपनियों का दौरा करेगा 8.नए संसद भवन के भूमि पूजन में शामिल होंगे के चंद्रशेखर राव नए संसद भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर इस बात की जानकारी दी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का स्वागत किया है। 9.बीजेपी का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली नगर निगम के 13 हजार करोड़ रूपये के फंड को रोके जाने के विरोध में बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है 10.किसान आंदोलन और कोरोना का असर : पंजाब में जीएसटी वसूली में गिरावट कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और किसान आंदोलन का विपरीत प्रभाव अब पंजाब में हर क्षेत्र में पड़ने लगा है। पंजाब में इस साल अभी तक जीएसटी वसूली में 22.94 प्रतिशत की गिरावट आई है।       

09 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed