बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
08 January Audio Bulletin: coronavirus  cases in india  lockdown again in hubai
आज की बड़ी खबरें

08 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

8 January 2021

Play
2:50
08 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 राजस्थान में नया सियासी हलचल राजस्थान की राजनीति में कई फेरबदल होने की संभावना नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी के कुछ नेताओं को आज दिल्ली एक बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया है, तो वीहीं इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आमंत्रित नहीं हैं 2 दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की केंद्र से अपील कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह ब्रिटेन से दिल्ली आने वाली फ्लाईट पर पाबंदी 31 जनवरी पर पाबंदी बढ़ा दे। 3 बुलंदशहरः जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 4 कर्ज वापस मांगना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं: हाईकोर्ट बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने कर्ज देने वाली कंपनी के एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करते हुए कहा, अगर कोई कर्ज लेकर उसे चुकाता नहीं है और कंपनी का कर्मचारी उसे बार बार कर्ज अदा करने के लिए कहता है  तो इसे आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं कहा जा सकता है 5 सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर की तलाश में एनसीबी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में नया खुलासा हुआ है। सुशांत के दोस्त और पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार फरार है। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) उनकी तलाश में जुट गई है। आरोप है कि ऋषिकेश पवार दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स सप्लाई करते थे।  6 ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की हो रही साजिश ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश होने का अंदेशा जताया गया है। दरअसल, सीएम पटनायक को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें उनकी हत्या की साजिश रची जाने की बात लिखी है। 7 केरल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा केरल विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ वहीं इसी  दौरान  राज्यपाल के संबोधन का बहिष्कार करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने विरोध प्रदर्शन किया और राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस्तीफे की मांग की। 8 बदायूं कांड: सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार बदायूं के उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी पुजारी को बृहस्पतिवार की रात गांव वालों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया 9 ट्रंप बोले- सभी अमेरिकियों की तरह मैं भी हिंसा, अराजकता और हाथापाई से नाराज हूं अमेरिका के कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद) में बुधवार को हुए हमले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई। ट्रंप ने कहा कि 'सभी अमेरिकियों की तरह, मैं भी हिंसा, अराजकता और हाथापाई से नाराज हूं। 10 चीन में फिर से कोरोना का कहर दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। चीन में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। चीन में पांच महीनों में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं, जिसके चलते चीन के हेबेई प्रांत में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।  

08 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed