बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
05 December Audio Bulletin:farmers and government meeting started at Vigyan Bhavan
आज की बड़ी खबरें

05 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

5 December 2020

Play
2:3
05 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.बैठक के लिए विज्ञान भवन पहुंचा किसानों का दल कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आज 10वें दिन भी विरोध जारी है।बैठक के लिए विज्ञान भवन  किसानों का दल पहुंच चुकी है बता दें कि यहां किसान और सरकार की पांचवें दौर की बैठक होनी है। 2.राहुल गांधी: बिना MSP बिहार के किसान बेहाल, अब PM ने पूरे देश को कुएं में धकेला किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने न्यूनत्तम समर्थन मूल्य और APMC को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इसके बिना बिहार के किसान बेहद मुसीबत में हैं और अब पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है. 3.कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी हरियाणा के मंत्री अनिल विज हुए संक्रमित हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित हो गए  हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि उन्हें नवंबर में ही कोरोना के देसी टीके कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान टीका लगाया गया था। 4.रिलायंस इंफ्राटेल के लिए RIL की इकाई की समाधान योजना को मिली मंजूरी राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई शाखा ने रिलायंस इंफ्राटेल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक इकाई द्वारा पेश समाधान योजना को मंजूरी प्रदान कर दी। 5.दस दिन से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं किसान किसान आंदोलन आज अपने 10वें दिन मे है। दिल्ली और एनसीआर के तमाम शहरों की सीमाओं पर किसान आंदोलन चल रहा है जिसकी वजह से रोजाना कई रास्ते बंद रहते हैं या रूट डायवर्ट किया जाता है 6.कोलकाता पुलिस आठ दिसंबर से ‘हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं’ नियम लागू करेगी कोलकाता पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले मोटरसाइकिल सवारों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं देने के लिये, ‘हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं’ व्यवस्था को दोबारा लागू करने का निर्णय लिया है। यह नियम 8 दिसंबर से लागू हो जाएगा और अगले 60 दिन तक जारी रहेगा 7.69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में योगी सरकार ने 36590 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के दूसरे चरण में 36590 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने अभ्यर्थियों को संबोधित किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त करने की बधाई दी। 8.46 करोड़ डॉलर घटकर 574.821 अरब डॉलर रह गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 46.9 करोड़ डॉलर घटकर 574.821 अरब डॉलर रह गया। 9.पाकिस्तान: महिला ने बनवाया जाली मृत्यु प्रमाणपत्र पाकिस्तान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने जाली मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर कंपनी से 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) का लाइफ इंश्योरेंस हासिल कर लिया। 10.किम जोंग: कोरोना नियम तोड़ने पर आरोपी को सरेआम गोलियों से भुनवाया उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किंग जोंग उन अपनी क्रूरता और सनक के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इस बार मामला कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है। दरअसल, कोरोना का नियम तोड़ने पर किम ने आरोपी को सरेआम गोलियों से भुनवा दिया।   

05 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed