बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 21 October Latest Khabar Uttar Pradesh bareilly love jihad girl video priyanka gandhi vadra attacks on yogi government ballia murder case bjp mla surendra singh facebook post amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 21 Oct: चंद मिनटों में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

21 October 2020

Play
3:1
Uttar Pradesh News Today 21 Oct: आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़। इवनिंग बुलेटिन में आपके सामने पेश हैं यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें।  1. बरेली में लव जिहाद पर बवाल, चौकी इंचार्ज, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी नपे य़ूपी में लव जिहाद काफी दिनों से बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अब इसे लेकर बरेली में भारी बवाल हो रहा है। दरअसल, यहां 2 अलग-अलग मज़हबों से ताल्लुक रखने वाले लड़के-लड़की को मुहब्बत हो गई। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई। घरवालों ने इसे लव जिहाद बताया, जिसके बाद वीएचपी और बीजेपी नेताओं ने आरोपी लड़के को पकड़ने की मांग करते हुए किला थाने का घेराव किया। साथ ही, हंगामा शुरू कर दिया। हालात पर काबू पाने के मकसद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालांकि, इस मामले में लापरवाही और लाठीचार्ज को लेकर चौकी इंचार्ज समेत कई सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब इस मामले में लड़की का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि अब वो बालिग हो चुकी है। जो भी हुआ, उसकी मर्जी से हुआ और शादी भी उसने अपनी मर्जी से की है। 2. हाथरस कांड से आहत 50 परिवारों ने किया धर्म परिवर्तन हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी से वाल्मीकि समुदाय के लोग बेहद आहत हैं। इसके चलते गाजियाबाद जिले में वाल्मीकि समुदाय के करीब 236 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। ये पूरा मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा का है। यहां डॉ. बीआर अंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न अंबेडकर ने 50 परिवारों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाई। 3. बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के तेवर बरकरार, कही यह बात बलिया गोलीकांड पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से पार्टी हाईकमान नाराज हैं, लेकिन बीजेपी विधायक पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद भी बीजेपी विधायक के तेवर बरकरार हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि विपत्ति काल में अपने भाई और कार्यकर्ताओं को छोड़ना महापाप होता है। इसलिए हमने अपने धर्म का निर्वहन किया है और करता रहूंगा। चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कठिनाई का सामना करना पड़े, वो मुझे सहर्ष स्वीकार होगा। 4. प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य से 800 रुपये कम पर बेचने को मजबूर है।  ऐसा तब है, जब एमएसपी की गारंटी है। सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी, तब क्या होगा? प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले बिलों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है, लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। 5. बीमार के लिए मांगी मदद, फिर हड़प लिए सवा 4 लाख रुपये हरदोई जिले में गंभीर रूप से बीमार युवक की मदद के नाम पर सोशल मीडिया के जरिये 400 से ज्यादा लोगों से करीब सवा चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स ने पीड़ित की मदद के लिए अपने बैंक अकाउंट में पैसे मंगवाए थे, लेकिन बाद में उन्हें पीड़ित के हवाले करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। 

Uttar Pradesh News Today 21 Oct: चंद मिनटों में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed