प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से कीव में मुलाकात की। यह मुलाकात युद्धग्रस्त देश की ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा थी। प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को गले लगाया और उनके कंधे पर हाथ रखा। इस दौरान जेलेंस्की भावुक हो गए, जब दोनों ने मारे गए बच्चों को मर्टीरोलॉजिस्ट एक्सपोजिशन में श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच उच्च स्तरीय बातचीत शुरू हुई। जिसमें सभी की नजरें रूस-यूक्रेन युद्ध पर मोदी की स्थिति पर थी।
Ukraine: पीएम मोदी का युद्धग्रस्त देश का ऐतिहासिक दौरा; राष्ट्रपति जेलेंस्की को गले लगाया, कंधे पर हाथ रखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से भारत की ओर से पहला उच्च स्तरीय दौरा है। इससे एक महीने पहले मोदी ने रूस का दौरा किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। तब जेलेंस्की ने मोदी की पुतिन से मुलाकात की आलोचना की थी। प्रधानमंत्री पोलैंड से दस घंटे का सफर करने के बाद कीव पहुंचे और यूक्रेनी अधिकारियों व भारतीय समुदाय से मिले।
#Watch | PM @narendramodi and President Zelenskyy honour the memory of children at Martyrologist Exposition#PMModiInUkraine @meaindia @pmoindia pic.twitter.com/KCOqfGb85z
उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज सुबह कीव पहुंचा। भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।" प्रधानमंत्री यूक्रेन दौरे में राजनीति, व्यापार, आर्थिक निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मानवीय सहायता जैसे द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। भारत संघर्ष के जल्द समाधान के लिए संवाद और कूटनीति की अपनी स्थिति को दोहराने की कोशिश करेगा। कीव पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया। पीएम ने लिखा कि मैनें और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कीव में मार्टिरोलॉजिस्ट प्रदर्शनी में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष विशेष रूप से बच्चों के लिए विनाशकारी है। इस संघर्ष में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख को सहने की ताकत मिले।
President @ZelenskyyUa and I paid homage at the Martyrologist Exposition in Kyiv.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2024
Conflict is particularly devastating for young children. My heart goes out to the families of children who lost their lives, and I pray that they find the strength to endure their grief. pic.twitter.com/VQH1tun5ok
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन को चार भीष्म क्यूब सौंपे
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान यूक्रेन सरकार को चार भीष्म क्यूब सौंपे। प्रधानमंत्री सुबह पोलैंड से विशेष ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे और उनका यूक्रेन के पहले उप-प्रधानमंत्री ने स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, मोदी ने यूक्रेन सरकार को चार क्यूब सौंपे और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इन क्यूब से घायल लोगों के इलाज में तेजी आएगी और लोगों की जान बच सकेगी। मंत्रालय ने कहा कि प्रत्येक भीष्म क्यूब में विभिन्न प्रकार की चोटों और चिकित्सा स्थितियों के लिए दवाइयां और उपकरण शामिल हैं। इसमें एक बुनियादी ऑपरेशन कक्ष के लिए सर्जिकल उपकरण भी शामिल हैं।