Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Ukraine Russia war getting intense with time see pictures Kharkiv Mariupol ZNPP see images
{"_id":"62224048465f2b7fe928f7bd","slug":"ukraine-russia-war-getting-intense-with-time-see-pictures-kharkiv-mariupol-znpp-see-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia War: यूक्रेन पर हमले लगातार तेज करता जा रहा है रूस, तस्वीरों में देखिए कैसे हैं हालात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Russia War: यूक्रेन पर हमले लगातार तेज करता जा रहा है रूस, तस्वीरों में देखिए कैसे हैं हालात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रूस ने किया जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर कब्जा
- फोटो : twitter/KyivPost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है।
2 of 5
यूक्रेन में रूस की तबाही
- फोटो : twitter/KyivPost
जपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर हमला करने के बाद इस पर कब्जा करने के दौरान रूसी सैनिकों ने तीन नेशनल गार्ड्समैन की हत्या कर दी। इसके अलावा दो लोग घायल हुए हैं। इस हमले को यूक्रेन समेत अमेरिका जैसे देशों ने युद्ध अपराध करार दिया है। अमेरिका ने कहा कि यूरोप से सबसे बड़े पावर प्लांट पर पुतिन की गोलाबारी उनके आतंक के शासन को एक कदम और आगे ले गई है।
यूक्रेन के माइकोलाइव प्रांत में स्थित बश्तंक में रूसी सेनाओं ने एक स्कूल ने निदेशक को गोली मार दी। पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस ने अपनी सैन्य कार्रवाई तेज की है। उधर, इसी प्रांत में यूत्रेन के सशस्त्र बलों ने रूस के सेल्फ प्रोपेल्ड एंटी एयरक्राफ्ट पैंटिर सी-1 युद्धक वाहन को कब्जे में ले लिया है। दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति दिनोंदिन गंभीर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Russia Ukraine War
- फोटो : twitter/KyivPost
चेर्निहीव में रूसी विमानों द्वारा की गई भीषण बमबारी में 47 लोगों की मौत होने की और करीब 18 के घायल होने की खबर है। यहां रूसी बलों ने रिहायशी इलाकों, दो स्कूलों और कई ऊंची इमारतों को निशाना बनाया है। हालांक, रूस यही दावा कर रहा है कि हम यूक्रेन में रिहायशी इलाकों पर कोई हमला नहीं कर रहे हैं। लेकिन, यहां की स्थितियां कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूसी बलों ने लगाई आग
- फोटो : twitter/KyivPost
27 फरवरी को रूसी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े विमान AN-225 MRIYA को आग के हवाले कर दिया था। इसे लेकर यूक्रेन ने कहा है कि वह विमान को आग लगा सकते हैं लेकिन यूक्रेनी नागरिकों के स्वप्न को समाप्त नहीं कर सकते। आज इस युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) ने स्वतंत्र जांच के लिए एक आयोग के गठन पर प्रस्ताव को पारित कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।