फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बौद्ध मंदिर में छापा मारके छुड़ाए गए 100 से ज्यादा बाघ

Tue, 31 May 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
tigers removed from buddhist temple in thailand
- फोटो : reuters
थाइलैंड में वन विभाग के अधिकारियों ने एक बौद्ध मंदिर से बाघों को हटाना शुरू कर दिया है। मंदिर पर बाघों को सताने और वन्य जीवों की तस्करी के आरोप लग रहे थे, जिसकी वजह से बाघों को हटाया जा रहा है।

बौद्ध मंदिर से बचाए गए 100 बाघ

tigers removed from buddhist temple in thailand
- फोटो : reuters
कंचनाबुरी प्रान्त में सोमवार को बौद्ध मंदिर में मौजूद 137 बाघों में से तीन को निकाला गया है। बाघों को हटाने में जुटे करीब एक हजार कर्मचारियों को हफ्ते भर का समय लगेगा। बौद्ध भिक्षुओं ने पहले तो आरोपों से इनकार कर बाघों को हटाने का विरोध किया, लेकिन अदालत का फैसला दिखाने के बाद वो सहयोग के लिए तैयार हो गए।

बौद्ध मंदिर से बचाए गए 100 बाघ

tigers removed from buddhist temple in thailand
- फोटो : reuters
अधिकारियों ने बताया कि वो बाघों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं। थाइलैंड में वॉट फा लुआंग बुआ बाघ मंदिर लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मंदिर के अधिकारी कई साल से बाघों को हटाने की कोशिशों का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध मंदिर से बचाए गए 100 बाघ

tigers removed from buddhist temple in thailand
- फोटो : reuters
इस मंदिर में पर्यटक फीस चुकाकर बाघों को खाना खिला सकते हैं और फोटो भी ले सकते हैं, जबकि यहाँ मंदिरों में प्रवेश के लिए किसी तरह की फीस लेने पर पर रोक है।
विज्ञापन

बौद्ध मंदिर से बचाए गए 100 बाघ

tigers removed from buddhist temple in thailand
- फोटो : reuters
थाईलैंड के राष्ट्रीय उद्यानों के विभाग के उपमहानिदेशक अदिसॉर्न नुचडैमरांग ने बताया कि, "हम हर बार मंदिर से सहयोग करने की अपील करते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे थे पर इस बार हमारे पास अदालत का आदेश है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed