ये हाॅलीवुड की फिल्म नहीं, हकीकत है। सोशल मीडिया पर भीमकाय शरीर वाले इस शख्स की फोटो वायरल हो रही है। लंबी-चौड़ी बॉडी के मालिक इस वेटलिफ्टर को पूरी दुनिया अब असली 'हल्क' कह कर पुकारने लगी है। आखिर कौन है ये इसांन? आइये तस्वीरों में देखते है इस इंसान की कहानी..
इस शख्स का नाम है साजाद गरीबी। इरान के रहने वाले साजिद गरीबी पेशे से वेटलिफ्टर हैं। हल्क जैसी बाॅडी वाला यह शख्स अभी मात्र 24 साल का है, जबकि इसका वजन 175 किलो है।
साजाद गरीबी को बचपन से ही बाॅडी बिल्डिंग का शौक था। अपने सपने को पूरा करने के लिए वे जिम में काफी समय बिताते हैं। साजाद कहते हैं कि उनके लिए वेटलिफ्टिंग ही सबकुछ है। ये भीमकाय शरीर उनकी इस कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।
सोशल मीडिया पर साजाद के बारे में कहा जाता है कि ऐसा भीमकाय शरीर वाला इंसान पहले किसी ने नहीं देखा होगा। वजन उठाने के शौकीन साजाद, एक बार में 24 पत्थर उठा लेते है।
हालांकि साजाद को अपनी भीमकाय शरीर की वजह से काॅफी नुकसान भी उठाना पडता है। उन्हें कार में बैठने में काफी परेशानी होती है। अगर किसी तरह बैठ भी गए तो निकलने में दिक्कत होती है।