फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए: ब्रिटेन की महारानी के बैग का राज

Fri, 24 Jun 2016 03:32 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 24 Jun 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
Know: The Secret of the Queen elizabeth's bag
- फोटो : reuters
अक्सर आम जनता, बड़े लोगों की नकल करती है। खास तौर से फैशन के मामले में। सेलेब्रिटी, राजा-महाराजा, जागीरदार, रईस कारोबारी क्या पहनते हैं, इस पर सबकी नजर होती है।

अब जैसे ब्रिटेन का शाही परिवार। उनके पहनावे की, उनके रहन-सहन की, पूरी दुनिया में चर्चा होती है। अभी हाल ही में महारानी एलिजाबेथ ने अपनी 90वीं सालगिरह मनाई। इसी साल उन्होंने ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी का दर्जा भी हासिल कर लिया।

एक बार फिर उनके फैशन की चर्चा छिड़ी हुई है। इस मौके पर शाही डिजाइनर सर नॉर्मन हार्टनेल की बरसों पहले कही बात याद आती है। उन्होंने कहा था, "महारानी और उनकी मां फैशन का नया चलन चलाने के लिए नहीं हैं। ये सब काम उनके लिए हैं जिनके पास गैर-जरूरी कामों के लिए वक्त है।"

मतलब ये कि महारानी फैशन से परे हैं। एलिजाबेथ का खास स्टाइल, उनकी ताजपोशी के वक्त से ही शुरू हुआ था। वो आज भी उसी तरह से चलन में है।


 

जानिए: ब्रिटेन की महारानी के बैग का राज

Know: The Secret of the Queen elizabeth's bag
- फोटो : getty images
उन्होंने पहनावे में नए तजुर्बे करने से हमेशा इनकार किया। उन्होंने सत्तर के दशक में ना प्रिंट वाले कपडों के चलन में खुद को शामिल किया। और ना ही अस्सी के दशक में आए फ्रिल के चलन को आजमाया।

पिछले सात दशकों में महारानी एलिजाबेथ का स्टाइल एक जैसा ही रहा है। इससे उन्होंने अपने रौब, अपने शऊर और अपनी कूटनीति का मुजाहिरा किया है। और जब भी बडे समारोहों या मौकों पर जरूरत हुई है। उन्होंने अपना शाही अंदाज भी दिखाया है।

मशहूर अंग्रेज डिजाइनर लुएला बार्टले ने ब्रिटेन के रईसों के फैशन के बारे में लिखा है। वो कहती हैं, "कुछ भी नया नहीं दिखना चाहिए। वरना उचक्कापन झलकेगा। अगर आप पहनावे में जरूरत से ज्यादा कोशिश करते नजर आएंगे, तो आपकी ये कोशिश पकड़ी जाएगी। ऊंचे दर्जे के अंग्रेज हमेशा परंपरा के पालन में यकीन रखते हैं।"
 

जानिए: ब्रिटेन की महारानी के बैग का राज

Know: The Secret of the Queen elizabeth's bag
- फोटो : getty images
महारानी एलिजाबेथ का पहनावा, इसी की मिसाल है। वो अक्सर मौके की नजाकत के हिसाब से अपनी पोशाक चुनती हैं। जैसे अभी उनकी 90वीं सालगिरह पर अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा उनके एस्टेट में मेहमान बनकर आए थे।

इस मौके पर महारानी और उनके पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने परंपरागत पोशाक पहनी। जो ग्रामीण इलाकों की औरतें पहनती हैं। नीले रंग की स्कर्ट थी। सिर पर स्कार्फ था। इसने बरसों पहले महारानी के पहने कपड़ों की याद दिला दी।

चालीस के दशक में राजकुमारी एलिजाबेथ और उनकी बहन माग्ररेट घोड़ों की एक रेस के दौरान ऐसी ही पोशाक में नजर आई थीं। बाद में उनके इस लुक को हॉलीवुड अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न और अमरीकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी की पत्नी जैकी ने भी आजमाया था। हाल के दिनों में मशहूर डिजाइनर डोल्चे एंड गबाना ने भी महारानी के उस पहनावे की नकल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए: ब्रिटेन की महारानी के बैग का राज

Know: The Secret of the Queen elizabeth's bag
- फोटो : getty images
महारानी एलिजाबेथ जब छुट्टियां बिताने स्कॉटलैंड की अपनी एस्टेट, बालमोरल कैसल जाती हैं, तो वो और भी सादा कपडों में नजर आती हैं। आम तौर पर वो ट्वीड का जैकेट या बुने हुए कपडों का जोडा पहने दिखाई देती हैं। और इस मौके पर वो खास बालमोरल स्कर्ट पहनना नहीं भूलतीं। ये शाही ड्रेस बरसों पहले महारानी की परदादी, क्वीन विक्टोरिया ने खुद तैयार की थी। वैसे भी बडे लोगों की दुनिया में कुछ नया पहनना भद्दा माना जाता है।

ब्रिटेन के शाही परिवार के पहनावे पर नजर रखने वाली कैरोलीन डे गिटाट कहती हैं, ''महारानी हमेशा सही पहनावा चुनती हैं। वो सदाबहार होता है। उससे उनकी सुरुचि झलकती है।''
बीसवीं सदी की युवा एलिजाबेथ हों या आज 90 बरस की महारानी, वो हमेशा एक सी,शानदार दिखती रही हैं।

महारानी एलिजाबेथ, ऐसी महिला हैं जिनकी दुनिया में सबसे ज्यादा तस्वीरें खींची गई हैं। हमेशा से ही उनके पहनावे की मीडिया में चर्चा होती रही है। फिर 1953 में ताजपोशी के वक्त पहनी गई उनकी ड्रेस हो या फिर, राजकुमारी डायना के अंतिम संस्कार के वक्त का पहनावा।
 
विज्ञापन

जानिए: ब्रिटेन की महारानी के बैग का राज

Know: The Secret of the Queen elizabeth's bag
- फोटो : getty images
जब 1953 में महारानी ने गद्दी संभाली थी, उनकी उम्र महज 25 बरस थी। उन्होंने सर हार्टनेल की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। जिसमें ब्रिटिश राजपरिवार की झलक तो थी ही, उस वक्त के ब्रिटेन के उपनिवेशों से भी कई चीजें लेकर उन्हें उनकी ड्रेस में शामिल किया गया था।

इसी तरह, जब-जब महारानी विदेश दौरे पर गई हैं, उनकी पोशाक ने उस खास मौके के हिसाब से संदेश देने की कोशिश की है। जैसे कि वो 1957 में जब नोवा स्कोशिया गईं तो वहां के राजकीय फूल के प्रिंट उनकी पोशाक पर थे।1983 में उनके अमरीका दौरे में कैलिफोर्निया के खसखस के फूलों की झलक उनकी ड्रेस में दिखी थी।

महारानी एलिजाबेथ, सात बार वेटिकन जाकर पोप से मिली हैं। हर बार उन्होंने परंपरा के हिसाब से सिर से पांव तक ढकी हुई काली पोशाक पहनी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed