{"_id":"577335854f1c1bc97379c63e","slug":"suicide-bombing-in-turkey-36-died-60-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस्तांबुल आत्मघाती हमला: मरने वालों की संख्या 41 हुई, 239 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इस्तांबुल आत्मघाती हमला: मरने वालों की संख्या 41 हुई, 239 घायल
Wed, 29 Jun 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
तुर्की की राजधानी में बम धमाका
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन आत्मघाती हमलावरों ने फायरिंग की और बाद में खुद को बम से उड़ा दिया। इस्तांबुल के गवर्नर के मुताबिक इस आतंकवादी हमले में 41 लोगों की मौत और 239 लोग घायल हुए हैं। तुर्की के प्रधानमंत्री ने इस हमले के लिए आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को जिम्मेदार माना है।
राइफल से हुई फायरिंग
2 of 9
कई बार हुए धमाके
- फोटो : Reuters
अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार रात तीनों हमलावरों में से एक ने पहले प्रस्थान हॉल में आकर ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा।
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
3 of 9
मासूमों को बनाया निशाना
- फोटो : Reuters
इस्तांबुल हमले के बाद तुर्की सरकार ने भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिसके जरिए भारतीय तुर्की में रह रहे अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले पाएंगे। ये हैं जारी किए गए नंबर: +90-530-5671095/8258037/4123625/
इसके अलावा भारतीय एंबेसी के नंबर 05303142203 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को निर्देश, हवाईअड्डे से रहें दूर
4 of 9
धमाके के बाद हवाईअड्डे के बाहर जुटे लोग
- फोटो : Reuters
हमले के तुरंत बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी ने आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया और दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। इसी बीच आतंकियों ने खुद को बम धमाकों से उड़ा लिया।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट पर हमले का शक
5 of 9
बम धमाके के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : Reuters
एक तुर्की पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर जैसे ही चेक प्वाइंट के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कम से कम एक आतंकी घायल हो गया। इसके बाद आतंकी ने खुद को धमाके से उड़ा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।