फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर साल सांड़ से लड़ते हैं इस देश के लोग, कई की मौत फिर भी परंपरा कायम, देखिए तस्वीरें

Wed, 13 Jul 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jul 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
running of the bull in the san fermin festival of spain
- फोटो : reuters
स्पेन की बुल फाइटिंग(सांड की लड़ाई) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हाल ही में सांड़ से लड़ने वाले एक व्यक्ति की उस समय मौत हो गई, जब सांड़ ने उसकी छाती में सींग भोंक दिया। इस सदी में स्पेन में सांड़ से लड़ाई के दौरान घेरे के अंदर यह पहली मौत थी। इस मौत के बाद से एक बार यह आयोजन फिर विवादों को साये में आ गया है। स्पेन में जगह-जगह लोग इस खूनी खेल पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। 


स्पेन में हर साल करीब 2000 सांड़ से लड़ाई आयोजित की जाती है। हालांकि स्पेन में जगह-जगह प्रतिबंध लगाए जाने से इसकी संख्या घट रही है। आइए देखते हैं इस खेल से जुड़े कुछ दिलचस्प नजारों को..
 
running of the bull in the san fermin festival of spain
bull fighting - फोटो : reuters
स्पेन के पैंपलोना शहर में हर साल होने वाले 'सैन फरमिन फेस्टिवल' के दौरान लोग सांडों के साथ दौड़ लगाते है। इस दौरान कई लोग घायल होते हैं तो कई की मौत भी हो जाती है। उसके बाद भी सदियों से चल रही यह परंपरा कायम है।
 
running of the bull in the san fermin festival of spain
- फोटो : reuters
इसमे शामिल होने वाले सांड को फायर बुल कहते हैं क्योंकि उसकी सींग पर आग से दहकते गोले बंधे होते हैं। जांबाज लड़ाके इन सांडों को चुनौती देते हैं जिसे देखने के लिए सैकड़ो लोग इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
running of the bull in the san fermin festival of spain
- फोटो : reuters
वाली इस दौड़ में हजारों की संख्या में लोग भाग लेते है।  इस दौरान लोग बदहवास दौड़ रहे इन सांडों के साथ-साथ दौड़ने की होड़ में रहते हैं। कोई इन सांड़ों के आगे आता है तो कोई उनसे बचने की कोशिश करता है। इस दौरान इंसान तो गिरते ही है, साथ में सांड भी फिसल जाते है।
विज्ञापन
running of the bull in the san fermin festival of spain
bull fighting - फोटो : reuters
सांड से लड़ने वाले लड़ाके उन्हें उत्तेजित करने के लिए उनके सामने लील रंग के कपड़े लहराते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed