{"_id":"58a3fc024f1c1b5f7ed86003","slug":"pictures-which-can-force-you-to-think","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो तस्वीरें जो आपको सोचने पर विवश कर देंगी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वो तस्वीरें जो आपको सोचने पर विवश कर देंगी
Wed, 15 Feb 2017 01:05 PM IST
एजेंसी/ नीदरलैंड
एजेंसी/ नीदरलैंड
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2017 के लिए वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड्स घोषित कर दिए गए हैं जिन्हें 80,000 से अधिक तस्वीरों में से चुना गया है।विजेता तस्वीरों में कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो आपको विचलित कर सकती हैं लेकिन सच्चाई को बयां करती हैं।
मसलन पहली तस्वीर जिसमें तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या करने वाला नजर आ रहा है जिसमें राजदूत का शव भी दिखाई दे रहा है।इस तस्वीर ने पहला पुरस्कार जीता है। ये तस्वीर 19 दिसंबर 2016 की है जिसे समाचार एजेंसी एपी के प्रेस फोटोग्राफर बुरहान ओजबिलिसी ने कैमरे में कैद किया था।
निर्णायक मंडल के अध्यक्ष स्टुअर्ट फ्रैंकलिन का कहना है, ''मुझे लगता है कि ये किसी जबर्दस्त खबर को बयां करने वाली तस्वीर है जिसे कैमरे में कैद करने के लिए गजब के साहस की जरूरत होती है।''
वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड्स वर्ष 1955 से प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष आठ श्रेणियों में 25 देशों के 45 फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया गया है।
आइए अब देखते हैं कुछ अन्य तस्वीरें जो वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड्स जीतने में सफल हुई हैं।
2 of 12
ये तस्वीर फिलीपींस की राजधानी मनीला की है। कुछ कैदी एक पुलिस स्टेशन में बंद हैं जो मादक पदार्थों के संदिग्धों को देख रहे हैं।
3 of 12
ये तस्वीर इराक के मोसुल की है जहां इराकी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स के कमांडो इस्लामिक स्टेट के सदस्यों की धरपकड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
ये तस्वीर भी मोसुल की है जहां कय्यारा तेलक्षेत्र में आग लगने के बाद लोगों को पलायन करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 12
यूक्रेन के लुहांस्काया में जब एक घर पर हवाई हमला हुआ तो घर से लोग इस तरह जान बचाकर भागे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।