उत्तर कोरिया में शासन कर रहे राष्ट्रपति तानाशाह किम जोंग उन अमेरिका सहित कई बड़े देशों को आए दिन धमकाते रहते हैं। डर के कारण अमेरिका तानाशाह पर कोई कार्रवाई भी नहीं कर पाता है। अमेरिका को लगता है कि किम जोंग उन सनकी तानाशाह हैं उनके पास परमाणु और हाइड्रोजन बम हैं, जिस से बड़ी तबाही मच सकती है। तानाशाह किम जोंग उन का यह दबदबा और खौफ उनके देशवासियों में भी नजर आता है। हाल ही में 36 साल बाद उत्तर कोरिया में वर्कस पार्टी की कांग्रेस (सम्मेलन) बुलाई गई जिसमें राष्ट्रपति तानाशाह को रूलिंग वर्कस पार्टी का चेयरमैन घोषित किया गया। चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा के सड़कों पर रैली निकाली गई और रैली के बाद देश में जश्न मनाया गया। इस आयोजन में देश की सड़कों और महत्वपूर्ण चौराहों पर जश्न का माहौल नजर आाया। लेकिन जो तस्वीरें इस जश्न और आयोजन की सामने आई हैं उनमें आम लोगों और मिलिट्री मैन के चेहरों पर खौफ साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है जैसे जबर्दस्ती और बंदूक की नोक पर उनको जश्न मनाने के लिए मजबूर किया गया हो।
डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न
टीम डिजिटल/अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न
डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
