चांद पर दाग, उसकी खूबसूरती को बढ़ा देता है। गोरे चेहरे पर काला तिल, खूबसूरती में इजाफा करता है। लेकिन कई बार छोटी सी कमी के चलते अच्छी तस्वीरें खराब हो जाती हैं। हालांकि अच्छे फ़ोटोग्राफ़र, तस्वीर लेते वक़्त तमाम तरह की एहतियात बरतते हैं। मगर, कई बार होता यूं है कि ग़लतियां हो जाती हैं। आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरों से रूबरू कराते हैं, जिनमें फ़ोटो खींचने वाले की ग़लती से फ़ोटो में कमी आ गई। लेकिन, इन कमियों ने ही ऐसी तस्वीरों को अलग पहचान दी।
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर, देखिए तस्वीरों में
2 of 9
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर
- फोटो : BBC
मशहूर फ़ोटोग्राफ़र एरिक केसेल्स ने ऐसी तस्वीरों पर एक क़िताब लिखी है। इसका नाम है, 'फेल्ड इट'। इसमें उन चर्चित तस्वीरों के बारे में लिखा गया है जिनकी कमियां ही उनकी शोहरत की वजह बन गई। एरिक लिखते हैं कि ये ग़लतियां, जान-बूझकर नहीं की गईं। फ़ोटो लेते वक़्त अनजाने में ऐसा हो गया। लेकिन, इन तस्वीरों को खींचते वक़्त आईं इन कमियों ने इन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर, देखिए तस्वीरों में
3 of 9
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर
- फोटो : BBC
सिर पर फुटबॉल लिए इस कुत्ते की तस्वीर को ही देखिए। ये ख़ूबसूरत इत्तेफ़ाक़ है या तस्वीर ख़ींचने का ग़लत वक़्त। ये तस्वीर मज़ाक़िया भी लगती है और सपनों सरीखी भी। बहुत से फोटोग्राफर ये सवाल उठाते हैं कि तस्वीर के केंद्र में जो कुत्ता है उसका चेहरा ही नहीं दिख रहा है। लेकिन, अनायास ही तस्वीर पर नज़र पड़ती है तो लोग हंस पड़ते हैं। साल 2006 में ली गई ये तस्वीर पूरी दुनिया में ख़ूब सराही गई। एरिक कहते हैं कि तस्वीर की कमी, इसकी सबसे बड़ी ख़ूबी बन गई।
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर, देखिए तस्वीरों में
4 of 9
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर
- फोटो : BBC
ऐसी ही तस्वीर साल 2000 में अफ्रीकी देश नामीबिया में ली गई।
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर, देखिए तस्वीरों में
5 of 9
कभी-कभार गलतियां भी बना देती हैं मशहूर
- फोटो : BBC
ऐसी ही तस्वीर साल 2000 में अफ्रीकी देश नामीबिया में ली गई। इसे हॉलैंड के फोटोग्राफर आंद्रे थिसेन ने लिया था। ये तस्वीर सिर्फ़ एक पल में लिया गया फ़ैसला है। गाड़ी में सवारी कर रहे थिसेन ने गाड़ी में बैठे हुए ही ये तस्वीर ली। जिसमें सामने का पहाड़ दिख रहा है। और बैक व्यू मिरर में पीछे का पहाड़। मगर थिसेन ने जो तस्वीर ली, उसमें बैक व्यू मिरर में जो पीछे का पहाड़ दिख रहा है, वो सामने वाली पहाड़ी की तस्वीर को पूरा करता है।