फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये तो मां बनने की उम्र नहीं, लेकिन इस वजह से हुईं प्रेगनेंट

Thu, 19 May 2016 02:24 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 19 May 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
it is not the age of pregnancy
- फोटो : bbc


पूरी दुनिया में हर साल करीब 20 लाख लड़कियां 15 वर्ष की उम्र से पहले ही मां बन जाती हैं। फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता पीटर टेन हूपेन कुछ ऐसी ही कम उम्र माओं से कोपेनहेगन में होने वाली वुमेन डेलिवर कांफ्रेंस से पहले मिले। 

बांग्लादेश की 14 साल की केया मां बनीं

it is not the age of pregnancy
- फोटो : bbc

तस्वीर में बांग्लादेश की 14 साल की केया हैं जो अपने 21 साल के पति जहांगीर और दो महीने के बेटे रहीम के साथ रह रही हैं। केया बताती हैं कि मां बाप की इच्छा के विरुद्ध 13 साल की उम्र में शादी की और डिलीवरी के समय इतना खून बहा कि वो लगभग मर ही गई थीं।

एना पंद्रह साल की उम्र में मां बनीं

it is not the age of pregnancy
- फोटो : bbc

पंद्रह साल की एना, चार महीने की बेटी कैरेन के साथ अपने मां बाप और दो बहनों के घर कोलंबिया के हिंसाग्रस्त पड़ोसी इलाके में रह रही हैं। जब वो आठवीं में पढ़ रही थीं तभी प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन इसके तुरंत बाद उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें छोड़कर चला गया। वो बताती हैं, 'आठ महीने की प्रेग्नेंसी के समय मेरा रक्तचाप बहुत बढ़ गया था। चिकित्सकों ने मुझे मैटर्निटी केयर में भेज दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फासो का टीचर ने ही उनका यौन उत्पीड़न किया

it is not the age of pregnancy
- फोटो : bbc

15 साल की आइसा अपनी 13 महीने की बेटी, मां और दो बहनों के साथ बुर्किना फासो के ग्रामीण इलाके में रह रही हैं। उनके टीचर ने ही उनका यौन उत्पीड़न किया था और प्रेग्नेंट हो गई थीं। वो बताती हैं, 'जब मैं 14 साल की थी, उस समय प्राइमरी स्कूल की परीक्षाएं खत्म हो गई थीं। मैंने अपने टीचर को परिणाम जानने के लिए फोन किया। उसके बाद उसने मुझे आने के लिए दबाव बनाया और मेरा रेप किया।'

विज्ञापन

सात महीने की प्रेग्नेंसी में ही बेटे को जन्म दिया

it is not the age of pregnancy
- फोटो : bbc

पिछले पांच सालों से एलियाना अपने पिता और दो भाई बहनों के साथ हैती में भूकंप के बाद हुए विस्थापन के कारण एक कैंप में रह रही हैं। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एलियाना प्रेग्नेंट हुईं और सात महीने की प्रेग्नेंसी में ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed