{"_id":"5799db1c4f1c1bec6a21eb51","slug":"harrowing-pictures-after-government-taking-action-against","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां नशीली दवाइयों के सौदागरों को देखते ही मार दी जाती है गोलियां, ऐसे पड़ी रहती है लाशें","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यहां नशीली दवाइयों के सौदागरों को देखते ही मार दी जाती है गोलियां, ऐसे पड़ी रहती है लाशें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस में नशीली दवाइयों के खिलाफ सरकार की जंग जारी है। जुलाई से अब तक पुलिस के अभियान में तकरीबन 300 लोग मारे गए हैं। इन लोगों की जो फोटोज सामने आई हैं, वो बताती हैं कि पुलिस उन्हें सीधे सजा-ए-मौत देना चाहती है। बताते चलें कि फिलीपींस में बढ़े नशीली दवाइयों के कारोबार के कारण राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूट्रेट ने इसके खिलाफ खूनी जंग का एलान करना पड़ा। उन्होंने पुलिस को इन्हें मारने की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने आम लोगों से भी कह दिया कि सप्लायर्स जहां दिखे उसे मार डालो। रोड्रिगो ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहले बयान दिया था कि ड्रग की वजह से देश पीछे जा रहा है। इसलिए इसे किसी भी कीमत पर रोकना होगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कहा- 'जब तक आखिरी ड्रग माफिया और फायनेंसर नहीं पकड़ा जाता, तब तक ये जंग जारी रहेगी।' कम्यूनिकेशन ऑफिसर सचिव मार्टिन अनदानर ने कहा कि 60 हजार नशीली दवाओं के आश्रितों ने प्राधिकारी (अथॉरिटी) को सरेंडर कर दिया है। यह तस्वीर 23 जुलाई को मनीला शहर की है। यहां दो महिलाएं अपने करीबी की लाश के पास रो रही हैं, जिसकी बाइक सवार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दावा किया जा रहा है कि शिकार अवैध तरीके से घूमकर नशीली दवाइयां बेचा करता था। वहीं, उसकी पत्नी का कहना है कि उसका पति सिर्फ एक कैब ड्राइवर था।
- फोटो : Getty Images
14 जुलाई को ही एक कथित नशीली दवाई सल्पाई करने वाले अादमी की लाश की बेरीकेडिंग करके जांच करती पुलिस। डरे हुए स्थानीय लोग इसे देखते हुए।
नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले तीन कथित आरोपियों की लाश एक कमरे में पड़ी हुई। इसमें एक व्यक्ति के हाथ में साफतौर पर गन दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
एक कथित नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले के सिर को टेप से बांधकर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
शिकार व्यक्ति की पत्नी का दावा है कि उसका पति नशीली दवाइयों का विक्रेता नहीं था। वह एक कैब ड्राइवर है और काम के दौरान ही उसके सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।