फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस्र हमला: चश्मदीद बोले- बम फेंकने के बाद लोगों को बंदूक से निशाना बना रहे थे हमलावर

Sat, 25 Nov 2017 11:54 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
egypt mosque attack know how people face that horrible moment and why ISIS is questions

मिस्र की एक मस्जिद पर हुए बड़े हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, यहां करीब 235 लोगों की मौत हो गई है और 109 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बम और ओपन फायरिंग ने ऐसा मौत का मंजर तैयार किया है कि दुनिया भर में आतंक की दशहत फैल गई है। 



ये हमला मिस्र के उत्तर अशांत सिनाई क्षेत्र में जुम्मे की नमाज के दौरान हुआ जब अल आरिश शहर स्थित अल रावदा मस्जिद पर बम और बंदूकों से हमला किया। आतंकियों द्वारा फेंका गया बम नमाज पढ़ रहे लोगों के नजदीक फट गया। इसके बाद बंदूकधारियों ने मस्जिद से बाहर भागने की कोशिश कर रहे लोगों पर धुआंधार फायरिंग की, जिससे मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें: आतंकवाद पर दुनिया को धोखा दे रहा पाक, हाफिज बोला- कुछ नहीं बिगाड़ सकता भारत

इस खूनी खेल को देख कर हिल जाने वाले चश्मदीदों ने उस खौफनाक पल को बयां करने की कोशिश की है...

egypt mosque attack know how people face that horrible moment and why ISIS is questions

अल जजीरा वेबसाइट की खबर के मुताबिक एक चश्मदीद ने बताया कि आतंकियों ने शुक्रवार दिन इसलिए चुना क्योंकि यहां नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। बताया गया कि वे करीब 4 गाड़ियों में आए थे और ऐसा माना जा रहा था कि उनका मकसद पूरी मस्जिद को बम से उड़ाने का था।

egypt mosque attack know how people face that horrible moment and why ISIS is questions

पहले आतंकियों ने मस्जिद को हर तरफ से घेर लिया और उसके बाद लोगों के बीच बम फेंका। बम फटने से वहां कई लोग घायल हो गए और वहां भगदड़ मच गई, लेकिन इंसानियत को शर्मसार करने पहुंचे बेखौफ आतंकियों ने देर न करते हुए लोगों पर ओपन फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
egypt mosque attack know how people face that horrible moment and why ISIS is questions

स्थानीय मीडिया में जारी की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मस्जिद की जमीन पर पड़ी हुईं दर्जनों लाशे खून से सनी हुई थीं। एक चश्मदीद ने बताया कि कई लाशों को तो मस्जिद में बिछाए जाने वाले कालीन से ढका गया था। वहीं अपनों को खो देने वाले लोग लाशों के पास बैठे आंसू बहा रहे थे।

विज्ञापन
egypt mosque attack know how people face that horrible moment and why ISIS is questions

आतंकी हमले के पीछे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का नाम कई वजहों से उठ रहा है। दरअसल, आईएस के आतंकी सूफी और ईसाई समुदाय को अपने निशाने पर लंबे समय से बनाए हुए हैं। इससे पहले आतंकियों ने 100 साल के एक सूफी नेता की हत्या करके विभत्स तस्वीरों को सार्वजनिक किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed