फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीनी युद्ध बंदी की नरेंद्र मोदी से गुहार

Mon, 24 Oct 2016 05:03 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 24 Oct 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
Chinese prisoner of war approached to Narendra Modi
पीएम मोदी - फोटो : BBC

'द हिंदुस्तान टाइम्स' में छपी एक ख़बर के अनुसार भारत में रह रहे 77 साल के एक चीनी युद्धबंदी को उम्मीद है कि उन्हें अपने देश जा कर अपने भाइयों और बहनों से मिलने की इजाजत मिलेगी।



राज बहादुर नाम से जाने जाने वाले वांग ची को भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय रेड क्रॉस ने पकड़ा था और भारतीय सेना के हवाले कर दिया था। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार वो कई साल भारत की जेल में रहे और फिर मध्यप्रदेश के बालाघाट में उनका पुनर्वास किया गया।



 

चीनी युद्ध बंदी की नरेंद्र मोदी से गुहार

Chinese prisoner of war approached to Narendra Modi
- फोटो : BBC

वांग ची भारतीय और चीनी सरकार से चीन जाकर अपने रिश्तेदारों से मिलने की इजाज़त मांग रहे हैं। वांग ची ने अखबार को बताया कि, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में बहुत सुना है और मैं उनके विनती करता हूं कि मुझे अपने भाई-बहनों से मिलने दें।
 

चीनी युद्ध बंदी की नरेंद्र मोदी से गुहार

Chinese prisoner of war approached to Narendra Modi
- फोटो : BBC

'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी एक खबर के अनुसार इस साल दिवाली पर इंटरनेट पर सामान बेचने वाली दुकानें कुल 2000 करोड़ रूपए विज्ञापन देने पर खर्च कर सकती हैं। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही कंपनियां टेलीविज़न, अखबारों और रेडियो पर विज्ञापन प्रसारित करने में 500 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी युद्ध बंदी की नरेंद्र मोदी से गुहार

Chinese prisoner of war approached to Narendra Modi
- फोटो : BBC

'पायनियर' में छपी एक खबर के अनुसार राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानि एनजीटी ने कहा है कि गंगा की बदहाली की वजह ग़लत योजनाएं और संबद्ध अधिकारियों के अवैज्ञानिक तौर-तरीके हैं।

अधिकरण ने गंगा से जुड़ी जानकारियों की कमी पर चिंता जताई है और कहा है कि यह साफ नहीं है कि नदी के किनारे कुल किनते उद्योग लगे हैं, वो किस तरह के उद्योग हैं और कितनी मात्रा में गंदगी या कूड़ा गंगा में बहाते हैं। एनजीटी का मानना है कि गंगा के एक हिस्से में प्रदूषण की मुख्य वजह चमड़ा उद्योग है।


 
विज्ञापन

चीनी युद्ध बंदी की नरेंद्र मोदी से गुहार

Chinese prisoner of war approached to Narendra Modi
- फोटो : BBC

'जनसत्ता' में प्रकाशित एक खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से शराब माफिया को खत्म करने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता में आने पर शराब माफिया खत्म करने के साथ, 'छापेमारी राज' पर अंकुश लगाने और व्यापार व उद्योग को फिर से पटरी पर लोने के लिए कई कदम उठाने और कुछ क्षेत्रों के लिए कर रियायतों का वादा भी किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उद्योग और परिवहन क्षेत्र के लिए घोषणापत्र जारी किया जिसमें पार्टी ने कर की दर कम करने और रेत माफिया को खत्म करने का वादा किया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed