Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Prime Minister Narendra Modi during an Indian community event, in New York, USA,
{"_id":"66f0d700d00f96a1d00227c9","slug":"prime-minister-narendra-modi-during-an-indian-community-event-in-new-york-usa-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi US Visit: पीएम मोदी के लिए प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त दीवानगी, न्यूयॉर्क में उमड़ा जनसैलाब; तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi US Visit: पीएम मोदी के लिए प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त दीवानगी, न्यूयॉर्क में उमड़ा जनसैलाब; तस्वीरें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:18 AM IST
सार
न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज हमारी साझेदारी, पूरी दुनिया के साथ बढ़ रही है। पहले भारत, सबसे समान दूरी की नीति पर चलता था। आज भारत, सबसे समान नजदीकी की नीति पर चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के नासाउ कोलेजियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम को सुनने के लिए बड़ी तादात में भारतीय पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अमेरिका के साथ भारत के बढ़ते संबंधों पर विस्तार से बात की। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया।
2 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए अमेरिका के बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। भारत सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक भलाई है। उन्होंने कहा, 'अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी मजबूत हो रही है। हमारी साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक भलाई है और हम हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। हमने आपकी सुविधा को ध्यान में रखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछले साल मैंने सिएटल में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी। हमने दो अतिरिक्त दूतावासों के लिए आपके सुझाव मांगे थे। भारत ने बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
5 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की मजबूती की प्रशंसा की। कहा कि दोनों देश लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं। भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनियाभर में चल रहे संघर्ष के बारे में भी बात की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।