पीटीआई प्रमुख इमरान खान को झटके देने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज जल्द ही लंदन से देश लौट सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Pakistan: पीएमएल-एन की लोकप्रियता में आई गिरावट, जल्द लंदन से पाकिस्तान लौट सकते हैं नवाज शरीफ
पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज शरीफ 2019 से ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे हैं। पिछली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली सरकार में नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवेज इलाही को विश्वास मत लेने से न रोक पाई पीएमएल-एन
देश के एक प्रमुख समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीएमएनल-एन के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खान के सहयोगी और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री परवेज इलाही को पंजाब विधानसभा में विश्वास मत लेने से रोकने में असमर्थ थे। इलाही ने गुरुवार प्रांतीय विधानसभा भंग करने के आदेश पर दस्तखत कर दिए।
राज्यपाल ने दी प्रांतीय विधानसभा भंग करने की सलाह
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के राज्यपाल बालघुर रहमन ने कहा, मैं पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही को प्रांतीय विधानसभा को भंग करने की सलाह देता हूं। पंजाब प्रांत में बीते कई हफ्तों की राजनीतिक अस्थिरता के बाद इलाही ने गुरुवार को विश्वास मत जीतकर प्रांतीय विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया।
दस दिनों में लौटेगी पिता-पुत्री की जोड़ी- शरीफ परिवार
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ और मरियम दोनों अब अपने पाकिस्तान लौटने की योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं और वह जल्द ही देश लौट सकते हैं। इससे पहले नवाज शरीफ बीते साल फरवरी के मध्य पाकिस्तान लौटने की योजना बना रहे थे।
शरीफ परिवार के एक सूत्र ने एक समाचार चैनल को बताया कि पिता-पुत्री की जोड़ी दस दिनों के भीतर लंदन से लौट आएगी। पंजाब प्रांत दशकों के पीएमएन-एल का गढ़ रहा है। लेकिन खान की चतुर राजनीतिक चाल ने प्रांत में पीएमएन-एल की स्थिति को कमजोर कर दिया था।
2019 से ब्रिटेन में रह रहे नवाज शरीफ
पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज शरीफ 2019 से ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे हैं। पिछली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली सरकार में नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। पाकिस्तानी अदालत के द्वारा अपराधी घोषित किए जाने के बाद नवंबर 2020 में उनका राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था। तीन साल बाद नो-फ्लाई लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद पिछले साल अक्टूबर में मरियम अपने पिता के साथ रहने के लिए पाकिस्तान से लंदन चली गईं।