फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sri Lanka: कोविड-19 गाइडलाइंस में संशोधन, दिखानी होगी निगेटिव PCR रिपोर्ट, भारतीय उच्चायोग ने दी ये सलाह

Sat, 14 Jan 2023 05:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 05:20 PM IST
सार

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, श्रीलंका आने वाले भारतीय नागरिकों से नवीनतम कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। श्रीलंका ने कहा है कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों के परामर्श से कोविड-19 संबंधित किसी भी नए घटनाक्रम पर नजर रखेगा।

विज्ञापन
Indians travelling to Sri Lanka advised to comply with new Covid protocols
Covid Test - फोटो : World Bank

श्रीलंका आने वाले सभी भारतीय नागरिकों को देश के कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। भारतीय उच्चायोग ने यहां शनिवार को यह बात कही। 

देश के नए कोविड-19 दिशानिर्देशों (गाइडलाइंस) के मुताबिक, श्रीलंका की यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों को टीकाकरण कार्ड ले जाना आवश्यक है और टीका न लगाने वाले यात्रियों को देश में आने से 72 घंटे पहले की एक निगेटिव पीसीआर रिपोर्ट लानी जरूरी है। 
 
Indians travelling to Sri Lanka advised to comply with new Covid protocols
दिवालिया होने दी कगार पर श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार से प्रभावी हो गए नए दिशानिर्देश
इससे पहले बीते साल 7 दिसंबर को द्वीप राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। तब प्री-बोर्डिंग या ऑन-अराइवल निगेटिव कोविड-19 टेस्ट (पीसीआर/रैपिड एंटीजन टेस्ट) का नियम भी हटा दिया गया था। संशोधित कोविड-19 दिशानिर्देश शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं। 
 
Indians travelling to Sri Lanka advised to comply with new Covid protocols
कोविड दिशा निर्देश - फोटो : iStock

भारतीय उच्चायोग ने क्या दी सलाह
उच्चायोग ने एक बयान में कहा, श्रीलंका आने वाले भारतीय नागरिकों से नवीनतम कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। श्रीलंका ने कहा है कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों के परामर्श से कोविड-19 संबंधित किसी भी नए घटनाक्रम पर नजर रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indians travelling to Sri Lanka advised to comply with new Covid protocols
Aviation - फोटो : पेक्सेल्स

श्रीलंका आने वाले सर्वाधिक पर्यटक भारतीय
बीते साल 2022 में श्रीलंका कुल 719,000 से ज्यादा विदेशी पहुंचे थे। उनमें से सबसे ज्यादा 123,000 पर्यटक भारत के थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर रूस से सबसे ज्यादा 91,372 पर्यटक और ब्रिटेन से 85,187 पर्यटक द्वीप राष्ट्र पहुंचे थे। उससे पहले श्रीलंका में 2021 में पर्यटकों का आगमन 195,000 से कम था। 
 
विज्ञापन
Indians travelling to Sri Lanka advised to comply with new Covid protocols
श्रीलंका संकट - फोटो : Amar ujala

आर्थिक संकट से पर्यटन क्षेत्र प्रभावित
देश की आजादी के बाद अभूतपूर्व आर्थिक संकट के कारण पिछले साल व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इससे श्रीलंका का पर्यटन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ, क्योंकि कई देशों ने द्वीप राष्ट्र की यात्रा न करने की एडवायजरी भी जारी की थी। इन विरोध प्रदर्शनों के कारण श्रीलंका में सत्ता परिवर्तन हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed