प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। पोर्ट लुईस में पीएम मोदी का मॉरीशस में भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम समेत शीर्ष हस्तियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम नवीन ने पीएम मोदी को माला पहनाई और गले लगाकर उनका अपने देश में अभिनंदन किया। इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
PM Modi In Mauritius: मॉरीशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नवीन रामगुलाम ने लगाया गले; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:19 AM IST
सार
पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष और कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन