{"_id":"583410a04f1c1b462413afdc","slug":"who-after-raheel-sharif-four-pak-army-chief-probables","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन होगा पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख? ये चार हैं बड़े दावेदार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कौन होगा पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख? ये चार हैं बड़े दावेदार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
पाक सेना प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ का कार्यकाल बढ़ाए जाने की अटकलें खत्म हो गई हैं। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि शरीफ 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं और उन्होंने अलग-अलग आर्मी यूनिट में अपने विदाई समारोह में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। यानी पाकिस्तानी सेना को अब नया चीफ मिलने वाला है। अब बड़ा सवाल यह है कि पाक का नया आर्मी चीफ कौन होगा? देखिए, इन चार में से कोई एक हो सकता है....
कौन होगा अगला सेना प्रमुख?
लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर हयात
जनरल जुबैर हयात 2013 में स्ट्रेटजिक प्लानिंग डिविजन (एसपीडी) के मुखिया बने थे। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई का स्थान लिया था जो पाकिस्तान में सबसे लंबे समय तक एसपीडी के मुखिया रहे। एसपीडी परमाणु हथियारों का नियंत्रण करती है। हालांकि जुबैर हयात 'गैर युद्धक' पृष्ठभूमि के हैं, आर्मी चीफ बनने की रेस में यह उनका नकरात्मक पक्ष हो सकता है। नवाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद
जनरल अहमद इस समय पूर्व शहर मुल्तान में कॉर्प्स कमांडर के तौर पर सेवारत हैं। वह डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) भी रह चुके हैं। एशफाक अहमद अगस्त 2017 में रिटायर होंगे। मौजूदा सेना प्रमुख की युद्ध नीतियों के पीछे इनकी अहम भूमिका मानी जाती है।
जनरल अहमद इस समय पूर्व शहर मुल्तान में कॉर्प्स कमांडर के तौर पर सेवारत हैं। वह डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) भी रह चुके हैं। एशफाक अहमद अगस्त 2017 में रिटायर होंगे। मौजूदा सेना प्रमुख की युद्ध नीतियों के पीछे इनकी अहम भूमिका मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन होगा अगला सेना प्रमुख?
लेफ्टिनेंट जनरल कुमर जावेद बाजवा
लेफ्टिनेंट जनरल कुमर जावेद बाजवा रावलपिंडी यूनिट के कमांडर रह चुके हैं। वह पाक सेना प्रमुख बनने की होड़ में प्रबल दावेदार हैं। बाजवा इंस्पेक्टर जनरल ट्रेनिंग ऐंड एवेल्यूएशन (GHQ) तौर पर पदस्थ हैं। मौजूदा आर्मी चीफ राहील शरीफ भी इसी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाजवा भी अगस्त 2017 में रिटायर होंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामादी
जनरल जावेद इकबाल अभी दक्षिणी बहवालपुर में कॉर्प्स कमांडर हैं। स्वात घाटी में वह कई अहम आर्मी ऑपरेशन को भी अंजाम दे चुके हैं। इकबाल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।