पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में रविवार शाम को एक चिल्ड्रनपार्क के बाहर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है। डॉन न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया है कि शहर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क के बाहर हुए इस जबरदस्त विस्फोट में 300 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
लाहौर में बच्चों के पार्क के बाहर आत्मघाती हमला
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक धड़े जमातुल अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। लाहौर के डीआईजी हैदर अशरफ ने कहा, ‘यह शक्तिशाली धमाका था। यह आशंका है कि आत्मघाती हमलावर ने पार्क के मेन गेट पर खुद को उड़ा लिया।’ हमलावर 20 साल का एक युवक बताया जा रहा है।
लाहौर में बच्चों के पार्क के बाहर आत्मघाती हमला
ईस्टर की छुट्टी के मौके पर रविवार शाम को शहर के पॉश रिहायशी इलाके में स्थित गुलशन-ए-इकबाल पार्क में काफी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्क में खून ही खून और शव बिखरे पड़े थे। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
लाहौर में बच्चों के पार्क के बाहर आत्मघाती हमला
डॉन न्यूज से बातचीत में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पार्क में हर जगह मृतक और घायल पड़े थे। घायल लोगों को रिक्शा और टैक्सी के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।
लाहौर में बच्चों के पार्क के बाहर आत्मघाती हमला
कई लोगों ने कहा कि पार्क के आसपास कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। एक व्यक्ति ने बताया कि यह पार्क बहुत बड़ा है और इसमें कई प्रवेश द्वार है। बचाव अधिकारियों और पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। पंजाब इमरजेंसी सेवा बचाव 1122 के प्रवक्ता दीबा शाहनाज ने कहा कि बड़ी संख्या में घायल लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास शाम 6:44 बजे इमरजेंसी कॉल आई थी और इसके बाद घटनास्थल पर 23 एंबुलेंस भेजे गए। घायलों को लाहौर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया।