{"_id":"5ab4e3124f1c1bbe758b7061","slug":"pak-celebrated-national-day-2018-despite-three-times-defeat-challenge-india-on-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक ने मनाया राष्ट्रीय दिवस, तीन बार मुंह की खाने के बावजूद कश्मीर पर भारत को ललकारा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने मनाया राष्ट्रीय दिवस, तीन बार मुंह की खाने के बावजूद कश्मीर पर भारत को ललकारा
Fri, 23 Mar 2018 07:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानियों ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस को राजधानी इस्लामाबाद में एक सैन्य परेड के साथ मनाया, जिसमें लघु और लंबी दूरी की मिसाइल, टैंक, जेट, ड्रोन और अन्य शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया। इस परेड में महिला सैनिकों समेत राजनीतिक और सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। हजारों लोगों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। इस परेड में देश की वायु शक्ति को दिखाया गया और पैराट्रूप्टर्स हेलीकॉप्टरों ने भी अपना करतब दिखाया।
2 of 8
इस परेड में पाकिस्तानी मिलिट्री ने मोबाइल फोन तक को बैन कर दिया था ताकि फोन के जरिए होने वाली घटनाओं को रोका जा सके। बता दें कि पाकिस्तानी सेना पर अमेरिका लगातार दबाव बना रहा है। अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान में जिस तरह मिलिटेंट्स को पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा है उससे नाराज अमेरिका ने हाल में ही उसे कड़े संदेश दिए हैं।
3 of 8
वहीं पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने इस अवसर पर आतंकवादियों को हराने का वादा किया, जिन्होंने पिछले एक दशक से हमलों में हजारों लोगों को मार दिया है। जाहिर है पाकिस्तान के इस बयान पर भरोसा करने लायक कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
क्योंकि इससे पहले भी पाकिस्तान इस तरह के आश्वासन देता रहा है। अपने भाषण में ममनून ने कश्मीर के विवादित हिमालय क्षेत्र में मानव अधिकारों के उल्लंघन के बारे में पड़ोसी भारत की आलोचना की है। जबकि सीजफायर उल्लंघन के मामने में दुनिया को पता है कि पाकिस्तान का क्या रवैया रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
इतिहास गवाह है कि भारत-पाक के बिगड़े रिश्तों में पाकिस्तान कितना गुनहगार है। 1965, 1971 और 1999 में तीन बार भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान फिर वही दोहराने की कोशिश करता रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।