फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कौन है पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर की बेटी आसिफा, पहली बार लड़ेंगी चुनाव

Tue, 12 Jun 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Tue, 12 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Know who is Aseefa Bhutto Zardari younger daughter of First Lady Prime Minister of Pakistan
आसिफा भुट्टो जरदारी
पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी 25 जुलाई को देश में होने वाले आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। इस साल फरवरी में अपना 25वां जन्मदिन मनाने के बाद आसिफा चुनाव में नामांकन भरने के लिए योग्य हो गई हैं। उनका बड़ा भाई बिलावल भुट्टो जरदारी पाक की राजनीति का जाना-माना चेहरा है। वह इस समय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष हैं और लरकाना सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं आसिफा के पिता आसिफ अली जरदारी नवाबशाह से चुनाव लड़ेंगे।
Know who is Aseefa Bhutto Zardari younger daughter of First Lady Prime Minister of Pakistan
आसिफा भुट्टो जरदारी
पहली बार चुनावों में उतर रहीं आसिफा दो सीटों ल्यारी और टंडो अल्लाह यार से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने हाल ही में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।
Know who is Aseefa Bhutto Zardari younger daughter of First Lady Prime Minister of Pakistan
आसिफा भुट्टो जरदारी
आसिफा के नाना जुल्फिकार अली भुट्टो और मां बेनजीर भुट्टो दोनों ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह पाकिस्तान में पोलियो अभियान की एंबेसडर हैं। वह पहली ऐसी बच्ची थीं जिन्हें कि पोलियो का टीका लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know who is Aseefa Bhutto Zardari younger daughter of First Lady Prime Minister of Pakistan
आसिफा भुट्टो जरदारी
अपनी मां बेनजीर की तरह आसिफा भी पाकिस्तान में शांति और सुरक्षा लाना चाहती हैं। वह पिछले कुछ सालों से क्लीनर सिंध अभियान का हिस्सा रही हैं। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने कराची के ल्यारी शहर से की थी।
विज्ञापन
Know who is Aseefa Bhutto Zardari younger daughter of First Lady Prime Minister of Pakistan
आसिफा भुट्टो जरदारी
3 फरवरी 1993 को जन्मीं आसिफा पाकिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने की कोशिश करती रहती हैं। आसिफा टंडो अल्लाह यार से एक पंजीकृत मतदाता हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed