इस्राइल और ईरान के बीच रविवार सुबह ताजा तनाव देखने को मिला। दोनों ही देशों ने एक-दूसरे पर ताजा हमले किए। इस्राइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरानी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय और एक परमाणु परियोजनाओं पर बड़े पैमाने पर हमले करने का दावा किया। आईडीएफ ने रविवार को बताया कि उन्होंने तेहरान में परमाणु हथियार केंद्रों पर हमले पूरे कर लिए हैं। उन्होंने उस केंद्रों पर भी हमले किए, जहां से ईरान परमाणु हथियार बना सकता था। आईडीएफ ने ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को भी निशाना बनाया। ईरान ने भी इस्राइल पर हमले किए, जिसके बाद लाखों इस्राइली बंकरों में जाने को मजबूर हुए। ईरान के ताजा हमलों में इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 19 लोग घायल हुए हैं।
पश्चिम एशिया में बरस रहीं मिसाइलें: ईरान और इस्राइल ने किए ताजा हमले; 10 बिंदुओं में जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव/तेहरान
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:47 AM IST
सार
Missiles Pound Middle East As Iran, Israel Launch Fresh Wave Of Strikes: इस्राइली सेना की ओर से शुक्रवार को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' शुरू चलाया था। इस दौरान इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इस्राइल पर मिसाइलें दागीं। अब दोनों ही देश जंग जैसे हालात में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल दोनों ओर से ताजा हमलों की सूचना आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन