फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोसुल की बर्बादी के ढेर पर जश्न मनाता इराक, तस्वीरें जो नम कर देंगी आंखें

Tue, 11 Jul 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Tue, 11 Jul 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
liberation of Mosul: Some rare picture of mosul

नौ महीनों की लंबी लड़ाई के बाद इराक के एेतिहासिक शहर मोसुल को इराकी आर्मी ने आतंकी संगठन आईएस के कब्जे से छीन लिया। आईएस पर सबसे बड़ी जीत के बाद पूरे इराक में जश्न का माहौल है हर तरफ से खुशी मनाते लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेकिन जश्न की तस्वीरों के बीच बर्बाद हुए मोसुल की तस्वीरें भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। आईएस को मात देने के बाद जब इराकी सेना और अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया को शहर में प्रवेश मिला तो हर तरफ बर्बादी का ही मंजर दिखा। जंग ने इस शहर और लोगों के शरीर पर ऐसे जख्म दिए हैं जिनको भरने में कई दशक लग जाएंगे। आइए, आपको भी रूबरू कराते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरों से जिन्हें देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। 

liberation of Mosul: Some rare picture of mosul
- फोटो : AFP
बता दें कि इस्लामिक स्टेट ने तीन साल से मोसुल पर कब्जा कर रखा था। इराकी सेना ने शहर को आतंकियों के कब्जे से आजाद कराने के लिए नौ महीने से भीषण लड़ाई छेड़ रखी थी।
liberation of Mosul: Some rare picture of mosul
- फोटो : AFP
रविवार को हुई इराक के प्रधानमंत्री ने मोसुल में जीत की घोषणा की। हालांकि मोसुल में लड़ाई पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। शहर में गोलियों और हवाई हमलों की आवाज उस समय भी सुनी गई जब प्रधानमंत्री के कार्यालय से मोसुल की आजादी का एेलान किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
liberation of Mosul: Some rare picture of mosul
- फोटो : AFP
मोसुल पर फिर से इराकी फौज का कब्जा होना कई मायने में अहम है। 2014 से ही इराक में आईएस ने खूंरेजी मचा रखी थी। 
विज्ञापन
liberation of Mosul: Some rare picture of mosul
- फोटो : AFP
नौ महीने चली लंबी लड़ाई के बाद इराकी सेना मोसुल में दाखिल हुई तो हर तरफ सिर्फ बर्बादी के ही निशान दिखाई दिए। तस्वीर में इराकी सैनिकों के कंधे पर जो बेल्ट लगी हैं उनका इस्तेमाल आईएस के आतंकी सुसाइड अटैक के लिए करते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed