फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल रहा अफगानिस्तान: दुनिया के सबसे खतरनाक इलाके में हुआ महिलाओं का फैशन शो

Thu, 12 Apr 2018 12:10 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan women took part in culture fashion show in mazar-e-sharif

महिलाओं के रहने के लिए सबसे बदतर माने जाने वाले अफगानिस्तान में उनके प्रति बदलाव तेजी से आ रहा है। पहले महिलाओं को गाड़ी चलाना, फिर सिनेमा देखने की इजाजत के बाद वह फैशन शो में भी आने-जाने लगी हैं।

Trending Videos
Afghanistan women took part in culture fashion show in mazar-e-sharif

काबुल से 450 किलोमीटर दूर मजार-ए-शरीफ पर अफगान कल्चरल फैशन शो का आयोजन किया गया। युवतियां यहां पारंपरिक वेशभूषा में रैंप पर आईं, लेकिन खास यह था कि पुरुषों और महिलाएं एक साथ इस इवेंट में शामिल थे। 

Afghanistan women took part in culture fashion show in mazar-e-sharif

चौंकाने वाली बात है कि मजार-ए-शरीफ एक रिमोट एरिया है और यहां किसी भी फैशन शो में महिलाओं का आना संभव नहीं था। यह एक सामाजिक बदलाव ही है, क्योंकि आतंकवाद और पुरुषवादी समाज के दबाव के चलते यहां महिलाओं को सालों से ऊपर उठने नहीं दिया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistan women took part in culture fashion show in mazar-e-sharif

फैशन शो का आयोजन क्रल्चर ग्रुप हकीकी की ओर से किया गया, जिसके हेड अजमल हकीकी ने बताया कि इससे पहले भी काबुल में फैशन शो का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तस्वीर युद्ध, दंगे, तालिबान, सुसाइड अटैक और धमाकों से जोड़ कर देखी जाती है। हम शो से साबित करना चाहते हैं कि हमारा 5000 साल पुराना इतिहास है।

विज्ञापन
Afghanistan women took part in culture fashion show in mazar-e-sharif

बता दें कि महिलाओं की अफगानिस्तान में स्थिति देखी जाए तो उनके लिए वह दुनिया का दूसरा खतरनाक और असुरक्षित देश है। महिलाओं को पढ़ने नहीं दिया जाता। आकंड़ों को देखा जाए तो 87 फीसदी महिलाएं अनपढ़ हैं।

यहां 70 से 80 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी शादी 19 साल की उम्र में कर दी जाती है। इतना ही नहीं उन्हें अक्सर घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed