ब्रिटेन की एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक कंपनी दुनिया के सबसे लंबे एयरक्राफ्ट की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इस तस्वीर को विमान के टेस्ट फ्लाइट से पहले जारी किया गया जो देखने में किसी गुब्बारे जैसा दिखता है। इस विमान को एयरलैंडर 10 नाम दिया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है इस विमान की खासियत और आगे आने वाले समय में इसकी जरूरत?
करीब 3 हफ्तों तक आसानी से हवा में रह सकता है
2 of 9
- फोटो : Hybrid Air vehicles
इस विमान को ब्रिटेन की एक कंपनी हाइब्रिड एयर वेहिकल (एचएवी) ने कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि यह करीब 3 हफ्तों तक आसानी से हवा में रह सकता है। इसके लिए इस विमान में हिलियम गैस का इस्तेमाल किया जाएगा और यह करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।
30 मंजिला ईमारत जितनी लंबाई
3 of 9
एयरलैंडर 10
- फोटो : Hybrid Air vehicles
कंपनी ने इस विमान को एयरलैंडर 10 नाम दिया है जिसकी लंबाई 92 मीटर यानि करीब 30 मंजिला ईमारत जितनी है। चौड़ाई 43.5 मीटर और ऊंचाई 26 मीटर है। विमान की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है।
148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम
4 of 9
एयरलैंडर 10
- फोटो : Hybrid Air vehicles
स्पीड- एयरलैंडर केवल देखने में बड़ा नहीं है बल्कि इसकी गति भी काबिले तारीफ है। यह विमान अधिकतम 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है और इसकी न्यूनतम गति 37 किमी प्रति घंटा है।
चार एशियाई हाथियों को लेकर उड़ सकता है
5 of 9
एयरलैंडर 10
- फोटो : Hybrid Air vehicles
ताकत- एयरलैंडर को यात्रियों के अलावा भारी भरकम सामानों की ढूलाई के लिहाज से भी तैयार किया गया है। यह एक बार में करीब 10 हजार किलो वजनी सामान उठाने में सक्षम है। इसका मतलब यह हुआ कि यह करीब चार एशियाई हाथियों को लेकर उड़ सकता है।