फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका: एंटीजन टेस्ट को मिली मंजूरी, अब 15 मिनट में लगेगा कोरोना का पता

Wed, 13 May 2020 05:30 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 13 May 2020 05:30 AM IST
सार

विशेषज्ञों ने लाखों अमेरिकियों को वापस कामकाज पर लाने, स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए इस टेस्ट को अत्यावश्क बताया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने टेस्ट को मंजूरी देने के बाद कहा कि नए तरह का यह परीक्षण संक्रमितों के इलाज में कारगर होगा।

विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : America approved Antigen test, now corona will be detected in 15 minutes, mass testing will be easy
फ्रांस: कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
अमेरिका ने हाल ही में बड़े पैमाने पर लोगों की तेजी से कोरोना जांच के लिए पहले एंटीजन टेस्ट की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि यह टेस्ट न सिर्फ सस्ता है बल्कि इससे चिकित्साकर्मियों को मास स्क्रीनिंग में काफी आसानी होगी।
loader

विशेषज्ञों ने लाखों अमेरिकियों को वापस कामकाज पर लाने, स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए इस टेस्ट को अत्यावश्क बताया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने टेस्ट को मंजूरी देने के बाद कहा कि नए तरह का यह परीक्षण संक्रमितों के इलाज में कारगर होगा।  

इस टेस्ट को सेन डियागो के क्यूडेल कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि टेस्टिंग के आदर्श मापदंडों के मुकाबले इस टेस्ट की सटीकता कम है और इसका संचालन भी विशेष उपकरणों से ही होता है। यहां जानिए, इस टेस्ट से जुड़ी पांच प्रमुख बातें...
Coronavirus Case News In Hindi : America approved Antigen test, now corona will be detected in 15 minutes, mass testing will be easy
सैपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कैसे काम करेगा टेस्ट
नाक से स्वाब लेकर 15 मिनट में वायरस प्रोटीन के अंश का पता लगा देता है। स्वाब के नमूने को रासायनों के साथ मिलाकर परखनली में डाला जाता है। फिर ई-रीडिंग डिवाइस में डालकर एंटीबॉडी युक्त परीक्षण पट्टिका के जरिये पता लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : America approved Antigen test, now corona will be detected in 15 minutes, mass testing will be easy
अहमदाबाद में कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
क्यों अलग है यह टेस्ट
संक्रमितों में से वायरस के प्रोटीन कणों को पकड़ा जाता है। फ्लू जैसे कई संक्रमण की फौरन जांच के लिए डॉक्टर इसी तरीके का इस्तेमाल करते हैं। बड़े पैमाने पर संक्रमण जांच के लिए यह टेस्ट जरूरी है, पर इसमें कई मरीज छूट भी सकते हैं।
Coronavirus Case News In Hindi : America approved Antigen test, now corona will be detected in 15 minutes, mass testing will be easy
Coronaindia, Coronavirus Test - फोटो : Social Media
एंटीजन टेस्ट के मायने..
हाल ही में हार्वर्ड के विशेषज्ञों ने कहा था कि अकले में रोजाना 9 लाख टेस्ट होने चाहिए। यह मौजूदा टेस्ट क्षमता से तीन गुना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान टेस्ट की सटीकता बढ़ाने व आसान बनाने को 1.5 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। ताकि लोग खुद टेस्ट कर सकें।
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : America approved Antigen test, now corona will be detected in 15 minutes, mass testing will be easy
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
80 फीसदी सटीकता
एफडीए ने इस टेस्ट के 80 फीसदी सटीक साबित होने का दावा किया है। यह सटीकता मौसमी फ्लू में होने वाले एंटीजन टेस्ट के बराबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि एंटीजन टेस्ट से संक्रमण लक्षणों वाले निगेटिव मरीजों की भी पुख्ता जांच हो पाएगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed