शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री 20 दिन बाद अंतरिक्ष से वापस पृथ्वी पर लौट आए हैं। 23 घंटे के सफर बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के समंदर में स्पैलशडाउन किया। चारों अंतरिक्ष यात्री एक दिन पहले आईएसएस से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने अंतरिक्ष से धरती पर लौटने की इस यात्रा को मील का पत्थर करार दिया है।
PHOTO: ड्रैगन कैप्सूल से इस खास अंदाज में बाहर निकले शुभांशु, देखें उनका अंतरिक्ष से पृथ्वी तक का सफर
Shubhanshu Shukla Return From ISS: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा पर गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के कैप्सूल में बैठकर पृथ्वी पर लौट आए हैं। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें और उनके तीन अन्य साथियों को लेकर कैप्सूल पृथ्वी पर उतरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I join the nation in welcoming Group Captain Shubhanshu Shukla as he returns to Earth from his historic mission to Space. As India’s first astronaut to have visited International Space Station, he has inspired a billion dreams through his dedication, courage and pioneering…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2025
आज जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वातावरण में लौट रहा था, तो 18 मिनट का डी-ऑर्बिट बर्न हुआ, जो प्रशांत महासागर के ऊपर हुआ। इस दौरान यान ने पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू की। अंतरिक्ष यान के वायुमंडल में प्रवेश करने के दौरान करीब सात मिनट तक यान से संपर्क टूट गया था। इसे ब्लैकआउट पीरियड कहा जाता है। यह आमतौर पर उस समय होता है, जब यान तेज गति और गर्मी के कारण सिग्नल नहीं पकड़ पाता।
#WATCH | In a historic moment, Group Captain Shubhanshu Shukla and the Axiom-4 crew aboard Dragon spacecraft splashes down in the Pacific Ocean after an 18-day stay aboard the International Space Station (ISS)
(Video Source: Axiom Space/YouTube) pic.twitter.com/qLAq2tyW5S— ANI (@ANI) July 15, 2025
Drogue parachutes deployed pic.twitter.com/W3fjtrRUYQ
— SpaceX (@SpaceX) July 15, 2025
Dragon’s four main parachutes have deployed pic.twitter.com/oGfRfqCymB
— SpaceX (@SpaceX) July 15, 2025