{"_id":"57ea58df4f1c1b527c5740c3","slug":"playboy-first-time-published-hijab-woman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब में महिला की तस्वीर, प. मीडिया में मची हलचल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब में महिला की तस्वीर, प. मीडिया में मची हलचल
Wed, 28 Sep 2016 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहली बार प्लेब्वॉय मैगजीन ने आने वाले अक्टूबर के अंक के लिए हिजाब पहने एक अमेरिकन मुस्लिम महिला की तस्वीर छापी है। पत्रिका की रिनीगेट्स सीरीज उन महिलाओं और पुरुषों को मैगजीन का हिस्सा बनाती है जिन्होंने लोगों के सोचने के नजरिए में बदलाव लाने की कोशिश की है।
प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल
2 of 5
मैगजीन के फोटो शूट के बाद 22 साल की अमेरिकी जर्नलिस्ट नूर टगौरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे गर्व है कि प्लेब्वॉय ने मुझे मैगजीन की रिनीगेट्स सीरीज का हिस्सा बनाया। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लोग चाहते हैं कि मैं इस बारे में कुछ टिप्पणी करूं। आप अपने दिलों से अपनी परंपराओं के प्रति जो नाराजगी है उसे बाहर निकालें।
प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल
3 of 5
मैगजीन के इस कदम के बाद पश्चिमी मीडिया में प्लेब्वॉय के इस कदम पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। डेली बीट्स के माजिद नवाज ने मैगजीन की आलोचना की है। माजिद लिखते हैं कि हिजाब को जबरदस्ती महिलाओं की अस्मिता से जोड़ा गया है। पश्चिमी देशों के लोग वैसे भी धार्मिक कट्टर परंपराओं को अपनी जीवन शैली में ज्यादा शामिल नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल
4 of 5
नूर के मुताबिक हिजाब उन्हें उनके प्रोफेशन में काम करते वक्त भी मदद करता है। इससे पहले नूर अन्तरराष्ट्रीय मीडिया की आलोचनाओं का शिकार हो चुकी हैं। मैगजीन के फोटोशूट में वो एक आम महिला की तरह ही लैदर जैकेट, जींस, स्नीकर्स पहने हुई हैं।
विज्ञापन
प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल
5 of 5
मैरीलैंड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट नूर सीबीएस रेडियो में पार्ट टाइम जॉब करती हैं। साथ ही वो कम्यूनिटी टेलीविजन के लिए भी काम करती हैं। 2012 में भी नूर एबीसी न्यूज के स्टूडियो में हिजाब पहने एक तस्वीर के बाद चर्चा में आई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।