आईपीएल की नीलामी में कहा जाता है कि एक टीम में दो या तीन ही विकेटकीपर हो सकते हैं। अमूमन अंतिम ग्यारह में सिर्फ 1 या अधिकतम 2 विकेटकीपर शामिल किए जा सकते हैं। वहीं आईपीएल के इस सीजन एक टीम ऐसी भी जिसके 6 बल्लेबाजों में से 5 बल्लेबाज विकेटकीपर हैं। मजेदार बात यह है कि इनमें से 4 खिलाड़ी फुलटाइम विकेट कीपर हैं।
IPL-10: गेंदबाजो और बल्लेबाजों की नहीं, विकेटकीपरों की आईपीएल की यह टीम
2 of 7
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : IPL
यहां बात हो रही है दिल्ली डेयरडेविल्स की, जिनके चोटी के 5 बल्लेबाजी फील्डिंग के दौरान दस्ताने पहन कर विकेट की पीछे खड़े रह सकते हैं, वो भी तब जब क्विंटन डि कॉक टीम में शामिल नहीं हैं। जहां ज्यादातर टीमें ऑलराउंडरों के तरजीह देती हैं, वहीं दिल्ली अपनी टीम में सिर्फ 1 या 2 ऑलराउंडर ही खिलाती है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा है। जानिए कौन-कौन है दिल्ली के टीम दस्तानों के मास्टर:
IPL-10: गेंदबाजो और बल्लेबाजों की नहीं, विकेटकीपरों की आईपीएल की यह टीम
3 of 7
सैम बिलिंग्स
- फोटो : IPL
सैम बिलिंग्स
इंग्लैंड के 25 वर्षीय खिलाड़ी सैम बिलिग्स ने सिर्फ 9 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं। अपनी विस्फोटक पारियों के लिए मशहूर बिलिंग्स की टी-20 में स्ट्राइक रेट शानदार है। डेयरडेविल्स के लिए ओपनिंग करने वाले निश्चित फॉरेन प्लेयर बिलिग्स ने प्रथम श्रेणी में मात्र एक ही गेंद फेंकी है।
IPL-10: गेंदबाजो और बल्लेबाजों की नहीं, विकेटकीपरों की आईपीएल की यह टीम
4 of 7
आदित्य तारे
- फोटो : espncricinfo
आदित्य तरे
घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्य तरे ने प्रथम श्रेणी में एक भी गेंद नहीं फेंकी। टी-20 क्रिकेट में 131 की स्ट्राइक रेट से 1500 से अधिक रन बना चुके तरे भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दिल्ली से पहले तरे मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स के लिए भी खेल चुके हैं।
IPL-10: गेंदबाजो और बल्लेबाजों की नहीं, विकेटकीपरों की आईपीएल की यह टीम
ऋषभ पंत
टीम इंडिया का भविष्य कहे जाने वाले ऋषभ पंत शानदार और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। 19 साल की उम्र में रणजी क्रिकेट में तिहर शतक जड़ने वाले पंत ने रणजी का सबसे तेज शतक भी जड़ा है। पंत दिल्ली रणजी टीम के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ही खेलते हैं और राहुल द्रविड़ के निरिक्षण में उनका और भी निखरा है।