{"_id":"5ad567144f1c1b5d098b4e5f","slug":"watch-video-mahira-khan-performs-to-ranbir-kapoor-grandfather-raj-kapoor-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर के दादा के गाने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया परफॉर्म, चंद मिनटों में वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर के दादा के गाने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया परफॉर्म, चंद मिनटों में वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
mahira khan
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस माहिरा खान कभी अपनी फिल्मों तो कभी लव-लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। माहिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को अपना टैलेंट दिखाती रहती हैं।
Trending Videos
mahira khan
हाल ही में सोशल मीडिया पर माहिरा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में माहिरा रणबीर कपूर के दादा राज कपूर और नर्गिस के गाने पर परफार्म करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं 'जहां मैं जाती हूं वहीं चले आते हो.. चोरी चोरी मेरे दिल में समाते हो..'
آئ لو یو!!💕. @adnanansariofficial
A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on
mahira khan
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उनकी और रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं। तस्वीरों में शॉर्ट ड्रेस और सिगरेट पीती नजर आईं माहिरा की खूब आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan
शाहरुख खान और माहिरा की फिल्म 'रईस' पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। माहिरा इन दिनों पाकिस्तानी फिल्म 'सात दिन मोहब्बत इन' और 'मौला जट्ट 2' की शूटिंग में बिजी हैं।