रुद्रपुर में मौसम के मिजाज में आए बदलाव से महज डेढ़ घंटे की बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। मुख्य बाजार की प्रमुख सड़कें बारिश के चलते तलैया बन गई। इससे व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रांजिट कैंप, संजयनगर, तीनपानी सहित अन्य जगहों पर लोग जलभराव से जूझते रहे। यही नहीं शहर के प्रमुख गांधी पार्क और मोदी मैदान में लबालब पानी भर गया।
मानसून को देखते हुए नगर निगम ने व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर नालों की तलीझाड़ सफाई कराने का दावा किया था। लेकिन रविवार की सुबह हुई बारिश से सारे दावे धराशायी हो गए। 28 मिलीमीटर बारिश में शहर के मुख्य बाजार में बाटा चौक से गांधी पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क जाने वाली प्रमुख सड़क पानी से लबालब रही। भारी जलभराव होने के चलते व्यापारियों ने सड़क पर रस्सी बांधकर लोगों को सचेत किया। यहां नगर निगम के कर्मचारी निकासी में जुटे रहे और नालों में घुसकर पानी निकासी कराई।
ये पढ़ें- Bazpur Crime: अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 13 बाइकों के साथ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार