{"_id":"5abe77ef4f1c1bda618b497a","slug":"pm-modi-came-live-for-smart-india-hackthon-in-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU में स्मार्ट इंडिया हैकथॉनः प्रतिभागियों से बात करने को लाइव आए पीएम मोदी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BHU में स्मार्ट इंडिया हैकथॉनः प्रतिभागियों से बात करने को लाइव आए पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
modi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई तकनीक और इनोवेशन के लिए 36 घंटे तक चलने वाले ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2018’ के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत शुक्रवार से बीएचयू में हो गई। रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रतिभागियों से रूबरू हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
देश भर में 43 कॉलेज ने लिया हिस्सा, 36 घंटों तक चलेगा ये मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2018’ के ग्रैंड फिनाले में रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रतिभागियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आपका ‘इनोवेशन कोशेंट’ ही राष्ट्र की प्रगति को दर्शाएगा। उन्होंने युवाओं से न्यू इंडिया विजन को साकार करने का आह्वान किया।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से भावी इंजीनियर्स जुटे समाधान में
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने इनोवेशन पर जोर देते हुए आईपीपीपी का मूल मंत्र दिया यानी इनोवेट, पेटेंट, प्रोड्यूस और प्रॉस्पर। उन्होंने कहा कि ये चार चीजें हमारे देश के विकास की गति को बढ़ाएंगी। हम इनोवेशन करें, इनोवेशन को पेटेंट कराएं। इससे उत्पादन ऊर्जा को गति मिलेगी और इससे हम संपन्न होंगे। हां ये ख्याल रहे कि इनोवेशन जरूरत के लिए हो, लालच के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
dh
- फोटो : self
प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में बीएचयू में प्रतिभाग कर रही तमिलनाडु की छात्रा को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिला। उसने पूछा कि क्या नदियों को जोड़ा जा सकता है? पीएम मोदी ने जवाब दिया, ‘हां, हम नदियों को जोड़ सकते हैं।’ उन्होंने नर्मदा का उदाहरण देते हुए बताया कि नर्मदा से 21 नदियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अपनी तकनीकी उड़ान के जरिए नदियों और जल संरक्षण की चुनौतियों का हल ढूंढने में युवा जुट गए हैं। नई तकनीक और आविष्कार के लिए 36 घंटे तक चलने वाले ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2018’ की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। मोबाइल और इंटरनेट के जरिये इन चुनौतियों का हल ये युवा सुझाएंगे। इसकी खातिर मोबाइल एप्लीकेशन, पोर्टल, वेबसाइट बनाने के लिए देश भर के 43 कॉलेजाें के 258 युवा प्रतिभागी यहां आए हैं।
कमेंट
कमेंट X