फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter 2023: ठंड के सीजन में बिना रूम हीटर के ऐसे रखें अपने कमरे को गर्म, जानिए टिप्स

Wed, 06 Dec 2023 12:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Winter 2023: How To Keep Room Warm In Winter Know The Tips And Tricks Here
How To Keep Room Warm In Winter - फोटो : Istock

How To Keep Room Warm In Winter: सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। ऐसे में कई लोग अपने कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर को उपयोग में लेकर आते हैं। रूम हीटर आसानी से कमरे को गर्म कर देता है। गौर करने वाली बात यह है कि रूम हीटर महंगे आते हैं। ऐसे में हर कोई इसे अफॉर्ड नहीं कर पाता है। इसके अलावा रूम हीटर को इस्तेमाल में लाने पर कई नुकसान भी होते हैं। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप नैचुरली ही अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं। इन नैचुरल तरीकों से कमरे को गर्म करने पर न तो आपका ज्यादा बिजली बिल आएगा और न ही आपकी सेहत पर कोई बुरा असर पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में विस्तार से - 

Winter 2023: How To Keep Room Warm In Winter Know The Tips And Tricks Here
How To Keep Room Warm In Winter - फोटो : Istock

सर्दियों में अपने कमरे को गर्म करने के लिए आप वार्म लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कमरे में गर्माहट बनाए रखने के लिए कैंडल्स को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। इससे आपका कमरा गर्म होने के अलावा खूबसूरत भी दिखेगा। 

Winter 2023: How To Keep Room Warm In Winter Know The Tips And Tricks Here
How To Keep Room Warm In Winter - फोटो : Istock

आप सर्दियों के सीजन में कमरे को गर्म रखने के लिए मोटे कपड़े का पर्दा और कालीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों के सीजन में डार्क कलर के मोटे कपड़ों का पर्दा लगाना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter 2023: How To Keep Room Warm In Winter Know The Tips And Tricks Here
How To Keep Room Warm In Winter - फोटो : Istock

वहीं फर्श पर आप कालीन बिछा सकते हैं। इससे कमरा तो अच्छा दिखेगा साथ ही कमरे के अंदर गर्माहट भी बरकरार रहेगी। आप अपनी खिड़कियों को बबल रैप से कवर कर सकते हैं। यह ठंडी हवाओं को अच्छे से रोकता है। 

विज्ञापन
Winter 2023: How To Keep Room Warm In Winter Know The Tips And Tricks Here
How To Keep Room Warm In Winter - फोटो : Istock

सर्दियों के सीजन में बेड पर आप कॉटन की जगह वार्म बेडशीट लगा सकते हैं। ऐसे में बेड पर भी आपको गर्माहट का एहसास होगा। इन तरीकों को अपनाकर आप आसानी से अपने कमरे को गर्म कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed