PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में भेजा जाता है। हाल ही में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त मिलने के बाद देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं और 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन