अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक का टैंक पूरी तरह फुल करवा लेते हैं। लोगों को लगता है कि इससे बार-बार पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, बाइक के टैंक को पूरी तरह भरवाना हमेशा सही फैसला नहीं होता, खासकर गर्मियों के सीजन में। कई लोगों को इस जरूरी बात के बारे में पता नहीं होता है और वे अंजाने में अपनी बाइक का टैंक फुल करवा लेते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बाइक के टैंक को फुल करवाना सही फैसला नहीं है। इससे आपकी बाइक के इंजन और फ्यूल सिस्टम में दिक्कतें आ सकती हैं। इसको लेकर सरकार ने भी कुछ साल पहले एक गाइडलाइन जारी की थी।
Bike Tips: बाइक की टंकी क्यों नहीं करानी चाहिए फुल? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
क्या आप भी बाइक के फ्यूल टैंक को फुल कराते हैं? अगर हां, तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर फ्यूल पूरी तरह से टैंक में भरा होता है तो उसे फैलने की जगह नहीं मिलती। ऐसे में यह इंजन और फ्यूल सिस्टम के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए वाहन की सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन के लिए टैंक में थोड़ी जगह खाली रखना जरूरी माना जाता है।
Bike Tips: अपनी बाइक में लगा लें ये गैजेट, नहीं सताएगा चोरी का डर
गर्मियों में बाइक के टैंक में जो फ्यूल होता है उसका लेवल गर्म होकर बढ़ने लगता है। इस कारण वह ऊपर की ओर आने लगता है। अगर गाड़ी में लिड तक ईंधन को फुल करवाया जाता है तो इस स्थिति में टैंक में जगह नहीं बचती है, उसे स्प्रेड होने का स्पेस नहीं मिल पाता है। इससे गाड़ी के इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है।
Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान
इसी वजह से सलाह दी जाती है कि गाड़ी में पूरी तरह ले ईंधन नहीं फुल कराना चाहिए। कुछ साल पहले मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था।
PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं
इस नोटिफिकेशन में गाड़ी के टैंक को लिड तक फुल न कराने की सलाह दी गई थी। ऐसा करना आपके लिए और गाड़ी दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मंत्रालय ने कंपनियों से भी यह अपील की थी कि वह ग्राहकों को इस बारे में जागरुक करते रहें।
सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...