फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएफ खाताधारक ध्यान दें: अगर नहीं किया ये एक काम, तो पैसे निकालने में हो सकती हैं दिक्कतें, ऐसे करें पूरा

Wed, 27 Sep 2023 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Sep 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Why is it necessary for PF account holders to add nominee check details
पीएफ खाते से नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock

EPFO: क्या आप नौकरीपेशा हैं? अगर इसका जवाब हां है तो नियमों के तहत आपका पीएफ खाता भी खुला होगा। इसमें हर महीने आपकी सैलरी से काटकर एक अमाउंट जमा किया जाता है, जिसके बाद आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। ईपीएफओ की तरफ से पीएफ खाताधारक को सालाना ब्याज भी दिया जाता है। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि आपको अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना जरूरी है? शायद नहीं, तो यहां जान लें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आगे चलकर कई तरह की दिक्कतें सामने आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं अगर कोई अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नही जोड़ता है, तो क्या दिक्कतें आ सकती हैं और इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Why is it necessary for PF account holders to add nominee check details
पीएफ खाते से नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है? - फोटो : अमर उजाला

नॉमिनी बनाना क्यों जरूरी है?

  • अगर आप अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ते हैं, तो इसमें सबसे बड़ी दिक्कत ये होगी कि अगर किसी कारण खाताधारक नहीं रहता है, तो ऐसे में उसके परिवार वाले उसके पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे
  • इसके अलावा खाताधारक को भी कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Why is it necessary for PF account holders to add nominee check details
पीएफ खाते से नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

नॉमिनी जोड़ने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक अपने पीएफ खाते में कोई नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो ऐसे में आपको इसे जोड़ने के लिए पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • यहां पर आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Why is it necessary for PF account holders to add nominee check details
पीएफ खाते से नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद 'मैनेज' वाले ऑप्शन में जाएं और यहां 'ई-नॉमिनेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाएं और 'सेव' पर क्लिक कर दें
  • अब आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक कर देना है
  • यहां ध्यान दें कि आप 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करके एक से ज्यादा नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं
विज्ञापन
Why is it necessary for PF account holders to add nominee check details
पीएफ खाते से नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • अब 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करना है और फिर 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करके 'ई-साइन' वाले विकल्प को चुनना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें
  • आखिर में सबमिट पर क्लिक करते ही नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed