IRCTC Kashmir Tour Package 2023: आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। कश्मीर में कई खूबसूरत और लोकप्रिय जगहें हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसको धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। बर्फ से ढके पहाड़ और यहां की खूबसूरत झीलें हर किसी का मन मोह लें। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर का दीदार करने के लिए हर साल आते हैं। अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। कश्मीर के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: इतने रुपये में करिए कश्मीर की सुंदर वादियों की सैर, आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन