फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: कौन लोग कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? जानिए क्या हैं पात्रता की शर्तें

Tue, 09 Apr 2024 10:33 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 10:33 AM IST
विज्ञापन
Who Can Apply In PM Vishwakarma Yojana Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को खासतौर पर देश के शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के लिए खासतौर पर भारत सरकार ने 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। योजना के अंतर्गत देश के कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय सहायता और 3 लाख रुपये तक लोन की सुविधा भी दी जाएगी। इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कौन-कौन लोग सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Who Can Apply In PM Vishwakarma Yojana Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सुनार, दर्जी, मूर्तिकार, अस्त्रकार, पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले, कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले।

Who Can Apply In PM Vishwakarma Yojana Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

राजमिस्त्री, धोबी, नाव निर्माता, ताला बनाने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, नाई, मालाकार या फिर लोहार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Can Apply In PM Vishwakarma Yojana Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

ऐसे में आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। 18 वर्ष से कम उम्र के लोग इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। अगर आप स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Who Can Apply In PM Vishwakarma Yojana Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज जरूर होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed