PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। अब तक सरकार किसानों के खाते में कुल 16 किस्त के पैसों को भेज चुकी है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन