मानसून का सीजन जहां एक तरफ गर्मी से राहत लेकर आता है। वहीं बारिश के बंद होने के बाद उमस काफी बढ़ जाती है। उमस के दौरान गर्मी का एहसास काफी ज्यादा होता है। इस कारण कई लोग एसी का इस्तेमाल गर्मी से राहत पाने के लिए करते है। हालांकि, एसी का इस्तेमाल करते समय लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि मानसून के सीजन में एसी को किस मोड पर चलाना चाहिए। मानसून के सीजन में सही मोड पर एसी चलाने से वह न केवल अच्छी कूलिंग देता है साथ में इससे एसी की लाइफस्पैन भी बढ़ती है। एसी में कई तरह के मोड दिए होते हैं। इनमें कूल, ड्राई और फैन अलग-अलग मोड होते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मानसून के सीजन में किस मोड पर एसी का उपयोग करना चाहिए।
AC Tips: मानसून के सीजन में किस मोड पर चलाना चाहिए एसी? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:30 PM IST
सार
मानसून के सीजन में सही मोड पर एसी चलाने से वह न केवल अच्छी कूलिंग देता है साथ में इससे एसी की लाइफस्पैन भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन