फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन, जानिए डिटेल्स

Wed, 26 Feb 2025 05:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

Which Indian railway station has most platforms: क्या आपको इस बारे में पता है देश के किन-किन रेलवे स्टेशनों पर सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Which Indian railway station has most platforms
ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

Which Indian railway station has most platforms: हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई तरह की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत भागों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। इसके अलावा यात्रियों को सफर करने के लिए उनके नजदीकी स्थान से ट्रेन मिल सके इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने हर प्रमुख जगहों पर रेलवे स्टेशन बना रखा है। इन स्टेशनों पर आपको अपने गंतव्य स्थान तक जाने की ट्रेन आसानी से मिल जाती है। हालांकि, रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनें आती जाती रहती हैं। इस कारण कई प्लेटफॉर्म बनाए जाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है देश के किन-किन रेलवे स्टेशनों पर सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Which Indian railway station has most platforms
ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

हावड़ा रेलवे स्टेशन 

हावड़ा रेलवे स्टेशन का नाम भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशनों में पहले नंबर पर शुमार होता है। हावड़ा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या 23 के करीब है। यही नहीं यहां पर करीब 26 रेलवे लाइन की पटरियां भी बिछी हुई हैं। 

Which Indian railway station has most platforms
ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

सियालदाह रेलवे स्टेशन 

सियालदाह रेलवे स्टेशन पर भी कई प्लेटफॉर्म हैं। इस रेलवे स्टेशन की गिनती देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में भी की जाती है। सियालदाह रेलवे स्टेशन पर करीब 20 प्लेटफॉर्म हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो जरूर सेव कर लें यह नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Which Indian railway station has most platforms
ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 

मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की गिनती भी देश के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशनों में की जाती है। इस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों की संख्या करीब 18 है। पहले इस रेलवे स्टेशन को विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था। 

विज्ञापन
Which Indian railway station has most platforms
ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन - फोटो : Adobe Stock

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 

देश की राजधानी में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्मों की संख्या काफी अधिक है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 16 प्लेटफॉर्म हैं। इस रेलवे स्टेशन की गिनती भी देश के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed