अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी की फाइनेंशियल प्लानिंग करना चाहते हैं तो आप सरकार की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। अटल पेंशन योजना में आप 18 से 40 साल के बीच जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है।
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में खुलवाने जा रहे हैं खाता, तो जरूर होने चाहिए आपके पास ये दस्तावेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन