Indian Railways Tatkal Train Ticket Rules: अगर देखा जाए तो रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। कोई अपने गांव जाता है, तो कोई किसी दूसरे शहर काम की तलाश में और कई लोग त्योहार के मौके पर अपनों संग समय बिताने के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं। पर कई रूट ऐसे हैं जहां के लिए ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल नजर आता है, क्योंकि लोग महीनों पहले टिकट खुलते ही बुक जो कर लेते हैं।
{"_id":"685d03d2fe6d7c605b067129","slug":"tatkal-ticket-booking-restrictions-for-select-passengers-new-rules-effective-from-july-1-check-eligibility-2025-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tatkal Ticket: 1 जुलाई से ये लोग नहीं कर पाएंगे तत्काल ट्रेन टिकट बुक, चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tatkal Ticket: 1 जुलाई से ये लोग नहीं कर पाएंगे तत्काल ट्रेन टिकट बुक, चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में
Fri, 27 Jun 2025 12:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:39 PM IST
सार
1 July Se Tatkal Train Ticket Kaise Book Kare: अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक करते हैं और खासतौर पर तत्काल ट्रेन टिकट, तो ये खबर आपके लिए ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 जुलाई से तत्काल टिकट को लेकर नियम बदलने जा रहा है।
विज्ञापन
आधार कार्ड को कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम करवा लें, वरना नहीं बुक हो पाएगा तत्काल टिकट
- अगर आप 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से अपने आधार कार्ड को लिंक करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो आप 1 जुलाई से तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
आधार कार्ड को कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
- दरअसल, भारतीय रेलवे ने बीते दिनों ये फैसला लिया और यूजर्स को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कारड् को लेकर करने के लिए कहा गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में पार्दर्शिता लाई जा सके। लोगों को तत्काल ट्रेन टिकट नहीं मिल पाती, इसलिए बॉट/एजेंट आधारित टिकट बुकिंग पर रोक लगाने के लिए और सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड को कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
ये है IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करवाने का तरीका:-
पहला स्टेप
- आपने अगर अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से अब तक अपने आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है तो करवा लें
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search या एप पर जाना है
- फिर यहां पर जाकर आपको 'Account' वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
आधार कार्ड को कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको 'Authenticate user' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- अब आपके सामने आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने का ऑप्शन आएगा
- ऐसे में आपको आधार कार्ड पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर दर्ज करना है
- इसके बाद आधार से लिंक नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरें और फिर आपका आधार आपके IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा