How to check who is using my whatsapp account: आज के इस डिजिटल दौर में व्हाट्सएप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक अलर्ट से लेकर पर्सनल चैट और ऑफिस डॉक्यूमेंट तक कई जरूरी काम हमारे इसी एप की मदद से हो जाते हैं। वहीं अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट किसी और के हाथ लग जाए, तो यह न सिर्फ आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा है। आपकी कई जरूरी डिटेल्स लीक हो सकती हैं। साइबर फ्रॉड और डाटा चोरी के बढ़ते मामलों के बीच कई यूजर्स के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो उनका व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर रहा? आज हम आपको एक खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं।
WhatsApp Tips: कहीं दूसरा व्यक्ति तो नहीं चला रहा आपका व्हाट्सएप अकाउंट, इस आसान तरीके से कर सकते हैं पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 29 Jan 2026 03:58 PM IST
सार
WhatsApp Security Tips: आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि कौन कौन आपके व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन